World Music Day: आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे ये ऐप्स, थेरेपी की तरह करते हैं मूड रिलेक्स
World Music Day आज यानी 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे के रुप में मनाया जाता हैं। म्यूजिक हमारे लिए थेरेपी की तरह काम करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके मूड को लाइट बनाने में मददगार होंगे।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वैसे तो गाने सुनने या म्यूजिक का पसंद करने का कोई खास दिन नहीं होता और शायद ही कोई ऐसा हो,जिसको गाने ना पसंद हो। पहले से लेकर अब तक गानों का दौर काफी बदल गया है, जिसने समय के साथ नया रुप लिया,। जहां एक समय हम रेडियो और कैसेट पर गाने सुना करते थे, वहीं अब ऐप का इस्तेमाल किया जाने लगा है। आज हम आपको वर्ल्ड म्यूजिक डे पर बताएंगे कि कौन से ऐप्स आपके लिए खास है।
जैसे-जैसे iOS और Android का विकास हुआ और स्मार्टफोन पर म्यूजिक ऐप्स भी विकसित होने लगे। अब आपको ऐसे बहुत से ऐप्स मिल जाएंगे, जो म्यूजिक सुनने के काम आते हैं। इन्हें आप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Spotify
लाखों डाउनलोड और iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर 4.5+ की रेटिंग के साथ, Spotify दुनिया में सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है! इसका बेहतरीन सर्च एल्गोरिथ्म और यूजर इंटरफेस आपके म्यूजिक स्ट्रीमिंग अनुभव बेस्ट बनाता है। इसमें आपको प्रीमियम वर्जन मिलता है, जिसमें आप ऐड फ्री म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो क्वालिटी, लगभग 75 मिलियन गानों की एक म्यूजिक लाइब्रेरी और टन पॉडकास्ट आपको बहुत प्रभावित करेंगे।
Amazon Prime Music
प्राइम वीडियो के बारे में तो आपने सुना होगा, ये अमेजन की एक पेड सुविधा है, जिसमें आप मनचाही फिल्में या अन्य कंटेंट देख सकते हैं। ऐसे ही Amazon Prime Music ऐप प्राइम वीडियो के साथ टैग करता है। इसलिए, अगर आपके पास प्राइम सब्सक्रिप्शन है, तो आप बिना किसी विज्ञापन के प्राइम म्यूजिक से लाखों गाने स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं!
इसकी खास बात यह है कि यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मराठी और पंजाबी सहित दस से अधिक भाषाओं में गाने पेश करता है। इसका मतलब है कि अब आप अलग-अलग संस्कृतियों के गानों को आसानी से खोज सकते हैं। अमेजन प्राइम म्यूजिक एलेक्सा के साथ बिल्ट-इन इंटीग्रेशन मिलता है, जिससे आप ऐप को हैंड्स-फ्री ऑपरेट कर सकते हैं। गानों के अलावा, ऐप में पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं।
गाना म्यूजिक
गाना म्यूजिक भारतीय संगीत स्ट्रीमिंग उद्योग पर काफी लंबे समय से हावी रहा है। इसके पास 200 मिलियन का एक्टिव मासिक यूजर आधार है। इसमें एचडी स्ट्रीमिंग सेटिंग, गीत, संगीत वीडियो, और सबसे महत्वपूर्ण, 45 मिलियन गानों की म्यूजिक लाइब्रेरी है।
यूट्यूब म्यूजिक
YouTube म्यूजिक हाल ही में चलन में आया है। इसमें लाइव परफॉर्मेंस, कवर, रीमिक्स और संगीत जैसे 70 मिलियन से अधिक सॉन्ग और कंटेंट शामिल हैं, जो आपको कहीं और नहीं मिल सकते। ऐप आपके लिए कस्टमाइज प्लेलिस्ट और मिक्स बना सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप हर दिन किस प्रकार का म्यूजिक सुनते हैं।
JioSaavn
JioSaavn भारत के लोकप्रिय ऐप्स में से है, जो इन-बिल्ड संगीत लाइब्रेरी के साथ आता है। JioSaavn ऐप का उपयोग किसी भी अवसर के लिए किया जा सकता है, जिसमें पार्टियों से लेकर जन्मदिन, शादियों आदि शामिल है। इसके अलावा इसमें वो गाने भी मिलते हैं , जो आपके मूड को रिलेक्स कर देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।