Spotify जल्द पेश कर सकता है Offline Playlist फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
Spotify Offline Playlist Feature Spotify के सीईओ डैनियल एक ने घोषणा की कि ऐप एक ऑफलाइन प्लेलिस्ट का टेस्टिंग कर रहा है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि Spotify ऑफलाइन मिक्स फीचर यूजर्स के लिए फ्री होगा या प्रीमियम एक्सेस फीचर होगा। (फोटो-जागरण)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Spotify का इस्तेमाल हमलोग ऑनलाइन म्यूजिक सुनने के लिए अपने स्मार्टफोन में करते हैं। अब कंपनी बहुत जल्द एक नया फीचर लाने वाली है। Spotify के सीईओ डैनियल एक ने घोषणा की कि ऐप आधिकारिक तौर पर यूजर्स द्वारा हाल ही में चलाए गए पसंदीदा एक ऑफलाइन प्लेलिस्ट का टेस्टिंग कर रहा है।
कंपनी ने पहली बार 2020 में एक ऑफलाइन मिक्स प्लेलिस्ट के बारे में बात की थी। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि कंपनी इसपर काम कर रही है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनके पास पहले से ही इस फीचर का एक्सेस है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि Spotify ऑफलाइन मिक्स फीचर यूजर्स के लिए फ्री होगा या प्रीमियम एक्सेस फीचर होगा। आइये इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
क्या है Spotify का ऑफलाइन मिक्स फीचर
एप्लिकेशन वर्तमान में यूजर्स को ऑफ़लाइन प्लेबैक के लिए मैन्युअल रूप से प्लेलिस्ट डाउनलोड करने की अनुमति देता है। Spotify, दुनिया भर में 500 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, Google के स्वामित्व वाले YouTube Music के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जो पहले से ही "ऑफ़लाइन मिक्सटेप" फीचर के साथ आता है। "स्मार्ट डाउनलोड" विकल्प चालू होने के साथ, YouTube ऐप यूजर्स को विभिन्न प्लेलिस्ट में 500 गाने तक ऑटोमैटिक रूप से डाउनलोड करने की अनुमति देता है।
AI म्यूजिक को Spotify ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाया
हाल ही में, Spotify ने AI म्यूजिक कंपनी, बूमी द्वारा प्रकाशित कई गानों को भी हटा दिया, जो कंप्यूटर जेनरेटेड म्यूजिक डाल रहे थे, और बिना किसी लाइसेंस या सहमति के कलाकारों का कॉपी कर रहे थे। यूनिवर्सल म्यूजिक ने Spotify से संपर्क किया, यह देखते हुए कि AI बॉट्स का इस्तेमाल बूमी के गीतों के सुनने वाले की संख्या बढ़ाने के लिए किया जा सकता था, संभवतः डुप्लिकेट कंटेंट के अपलोडरों के लिए बहुत सारा पैसा ला सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।