Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नहीं थम रहा बड़ी टेक कंपनियों में ले-ऑफ का दौर, मेटा, अमेजन और गूगल के साथ अब Dell का भी नाम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 10:01 AM (IST)

    एक के बाद एक बड़ी टेक कंपनियों का नाम कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सामने आ रहा है। कर्मचारियों की छंटनी की खबरें बीते साल से ही आना शुरू हो गई थीं। इस ...और पढ़ें

    lay offs in big tech companies is not stopping Dell new name in this list, Pic courtesy- jagran file

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। लंबे समय से टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का दौर चल रहा है। हालांकि यह शुरुआत इस साल से नहीं हुई थी। बीते साल अक्टूबर के आखिर में टेक कंपनी ट्विटर का नाम कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सामने आया था।

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के आने के बाद कंपनी में ले- ऑफ की प्रक्रिया चली। इसके बाद करीब 3700 कर्मचारियों की छंटनी की गई। ट्विटर के बाद मेटा अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अब टेक कंपनी डेल का नाम भी इस लिस्ट में नया जुड़ गया है।

    टेक कंपनियों में हो रही कर्मचारियों की छंटनी, डेल का जुड़ा नया नाम

    कुछ ही घंटों पहले अमेरिकन बेस्ड टेक कंपनी Dell Inc. की ओर से ऑफिशियल जानकारी सामने आई है। इस नई जानकारी के मुताबिक कंपनी के वाइस चेयरमैन जेफ क्लार्क ने कर्मचारियों के नाम एक पत्र में छंटनी की बात कही है। बताया गया है कि कंपनी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के करीब 5 फीसदी हिस्से को छंटनी प्रक्रिया के तहत लाने की योजना में है। पत्र में बताया गया है कि डेल 6650 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

    किन कारणों से हो रही है टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी

    डेल की बात करें तो कंपनी के वाइस चेयरमैन जेफ ने कर्मचारियों के नाम लिखे पत्र में जानकारी दी है कि कंपनी ने कर्मचारियों के ट्रैवल पर रोक लगाई है इसके अलावा कंपनी में नई भर्तियों को भी रोका गया है, भविष्य में मंदी की आशंका को देखते हुए यह भी पर्याप्त नहीं है।

    इसलिए कंपनी को कठोर कदम उठाना पड़ रहा है। डेल की तरह ही गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों में मंदी की आशंकाओं को देखते हुए ले- ऑफ हो रहा है।

    लगभग सभी बड़ी कंपनियां बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लागत में कटौती कर रही हैं। इसके लिए कंपनियां कर्मचारियों के लिए दूसरे फैसले भी ले रही हैं। वहीं कंपनियों के कठोर कदम में कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता अपनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Android Updates: भूलकर भी नजरअंदाज ना करें सिस्टम अपडेट का नोटिफिकेशन, इन वजहों से है आपके लिए जरूरी

    48 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है 500 फीट का 'खतरा'