विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

48 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है 500 फीट का 'खतरा'

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 06 Feb 2023 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 06:37 PM (IST)

Nasa JPL Reveals Astroid Moving Near Earth Today नासा की ओर से एक बडे़ खतरे के लिए आगाह किया गया ...और पढ़ें

500 foot Astroid moving towards earth today, Pic courtesy- jagran flle
500 foot Astroid moving towards earth today, Pic courtesy- jagran flle

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज 500 फीट का एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने जा रहा है। यही नहीं बिल्डिंग साइज के इस एस्टेरॉयड के अलावा दो एस्टेरॉयड और पृथ्वी की ओर तेज गति से आ रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक इस घटना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

इस घटना को लेकर नासा ने कुछ जानकारियां भी साझा की हैं। नासा ने आगाह किया है कि एक विशाल फायर की स्पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के Jet Propulsion Laboratory की ओर से इस एस्टेरॉयड को लेकर कुछ बातें साफ की गई हैं।

एस्टेरॉयड से डरने की जरूरत नहीं

नासा ने बताया है कि एस्टेरॉयड 2022 YO6 48312 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर तेजी से आ रहा है। यह घटना आज यानी 6 फरवरी को घटने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पृथ्वी के सबसे करीब 6460000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। हालांकि पृथ्वी के इतने करीब होने के बावजूद भी एस्टेरॉयड कोई बड़ा खतरा नहीं है, इससे ना के बराबर नुकसान होने की उम्मीद है।

जानकारी हो कि हमारी पृथ्वी के पास बहुत सी ऐसी वस्तुएं मौजूद होती हैं, जो पृथ्वी के आसपास ही घूमती रहती हैं। वहीं इन वस्तुओं की कक्षाएं इन्हें कभी भी पृथ्वी के बेहद करीब नहीं आने देतीं लेकिन इन वस्तुएं के छोटे कण एस्टेरॉयड के रूप में पृथ्वी में रहने वालों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लेती हैं।

बाकी के दो एस्टेरॉयड भी तेज गति से बढ़ रहे आगे

वहीं विशालकाय एस्टेरॉयड के अलावा 69 फीट का 2023 CC और 95 फीट 2023 BT1 भी पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐरोप्लेन के साइज वाला 2023 BT1 करीब 31536 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के पास 6460000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। वहीं 69 फीट का 2023 CC एस्टेरॉयड 32472 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के 1500000 किलोमीटर करीब होगा।

ये भी पढ़ेंः 232 रुपये का खर्च और साल भर की छुट्टी, Reliance Jio ऑफर कर रहा है शानदार रिचार्ज प्लान

सावधान, कहीं आपने तो नहीं कर लिए ChatGPT के नाम पर ये Fake Apps डाउनलोड, तुरंत करें डिलीट