Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tech News Roundup: Grammarly के नए AI टूल से लेकर Google Docs में मिले नए फीचर्स तक, पढ़ें बड़ी खबरें

    Tech News Round Up पूरे दिनभर में की टेक की बड़ी खबरें आती हैं। कोई बड़ी खबर आपके हाथ से छूट न जाये इसके लिये हम न्यूज का राउंड अप पेश करते हैं। आप सिर्फ एक आर्टिकल में टेक की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। (फाइल फोटो जागरण)

    By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Sat, 29 Apr 2023 09:51 PM (IST)
    Hero Image
    Tech Roundup News Today GrammarlyGo Launch Snapdragon 8 Gen 3 Performance Google Docs New Emoji Features

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup: पुरे दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखना बहुत मुश्किल काम होता है। अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यहां सिर्फ एक क्लिक से दिन की बड़ी खबरों को आसानी से पढ़ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grammarly ने पेश किया नया AI

    Grammarly ने हाल ही में एआई-पॉवर्ड टूल पेश किए हैं, जो यूजर्स को उनके कंटेंट बनाने और उसे अच्छे से इन्हान्स करने में मदद करते हैं। GrammarlyGo के साथ कंपनी ने एक नया जनरेटिव एआई पेश किया है, जो यूजर्स को ब्लॉग पोस्ट, ईमेल लिखने में मदद करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट जल्द देगा दस्तक

    एक लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि क्वालकॉम की अगली स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट में क्लॉक स्पीड के साथ एक नया सीपीयू आर्किटेक्चर होगा। टिपस्टर के अनुसार, मॉडल नंबर SM8650 वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 में 3.7GHz पर क्लॉक्ड Cortex-X4 प्राइम CPU कोर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10% की कटौती करेगा ट्विटर

    Twitter के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले साल के बाद कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत की कटौती करेगा। कंपनी ने कहा है कि वे अपने रेवेन्यू सोर्स में बढ़ोतरी लाने के लिए वेबसाइट पर कंटेट का मोनेटाइजेशन करना चाहती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    Google Docs में इमोजी के साथ दे पाएंगे रिएक्शन

    गूगल ने अपने गूगल डॉक्युमेंट्स में कई नए फीचर को ऐड किया है। अब यूजर्स गूगल डॉक्स में मौजूदा कमेंट में इमोजी से रिएक्शन दे सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई और फीचर को पेश किया है। गूगल डॉक् का नया फीचर कंटेंट के बारे में यूजर्स की राय को व्यक्त करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    अब Instagram पर नोट्स के जरिए शेयर कर पाएंगे म्यूजिक

    मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने Instagram पर एक पोस्ट में घोषणा की कि कंपनी ने एक नई फीचर का टेस्टिंग शुरू कर दिया है, जो सभी इंस्टाग्राम यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर नोट में एक म्यूजिक शेयर करने का ऑप्शन देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।