विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 9 PureView की पहली सेल Flipkart पर शुरू, ₹5,000 गिफ्ट कार्ड समेत मिल रहे ये ऑफर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 16 Jul 2019 06:27 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 17 Jul 2019 12:00 PM (GMT+05:30)

Nokia 9 PureView की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की गई है

Nokia 9 PureView की पहली सेल Flipkart पर शुरू, ₹5,000 गिफ्ट कार्ड समेत मिल रहे ये ऑफर्स
Nokia 9 PureView की पहली सेल Flipkart पर शुरू, ₹5,000 गिफ्ट कार्ड समेत मिल रहे ये ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 9 PureView को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की खासियत इसका कैमरा सेगमेंट है। इस फोन में पेंटा कैमरा सेटअप मौजूद है। इस फोन में 5 कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। कंपनी Nokia 9 PureView खरीदने वाले यूजर्स को कई सुविधाएं दे रही है। पहले 30 दिन नोकिया मोबाइल केयर के जरिए यूजर्स को फोन के लिए बेहतर अनुभव दिया जाएगा। वहीं, अगर यूजर चाहें तो उन्हें विशेषज्ञों की भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस फोन की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

Nokia 9 PureView की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को केवल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पएश किया गया है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से खरीदारी करते हैं तो उन्हें 5,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड और Nokia 705 ईयरबड्स दिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। वहीं, अगर ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का कैशबैक उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऑफर Pinelabs terminals के जरिए दिया जाएगा। यह ऑफर 31 अगस्त तक वैध होगा। सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन फोन खरीदने वाले यूजर्स को भी Nokia 705 ईयरबड्स फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे।

अगर आप नोकिया के सस्ते स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जाकर खरीद सकते हैं। Nokia 5.1, Nokia 3.1 Plus और Nokia 6.1 Plus को खरीदने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें। 

Nokia 9 PureView के फीचर्स: इस फोन की खासियत इसका रियर कैमरा है। इस फोन में कुल मिलाकर 6 कैमरा मौजूद है। इसका रियर कैमरा पेंटा सेटअप के साथ आता है। इसमें से तीन सेंसर 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं। इन 5 में से दो सेंसर 12 मेगापिक्सल के RGB सेंसर्स हैं। इसमें छठा सेंसर 3D ToF है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसमें 5.99 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेकर्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह एंड्रॉइड वन पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE, USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आप Nokia के स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon एक बेहतर विकल्प है। यहां आपको Nokia के कई स्मार्टफोन्स ऑफर्स के साथ मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 7 सीरीज व्हाइट कलर में भी होगा उपलब्ध, Xiaomi ने फैन्स से पूछा वेरिएंट का नाम

Galaxy Note 10 को एक्सीनोस 9825 प्रोसेसर के साथ Geekbench पर किया गया लिस्ट

BSNL इन यूजर्स को दे रहा 5GB फ्री डाटा ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ