Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Note 7 सीरीज व्हाइट कलर में भी होगा उपलब्ध, Xiaomi ने फैन्स से पूछा वेरिएंट का नाम

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Tue, 16 Jul 2019 04:53 PM (IST)

    Redmi Note 7 सीरीज के नए वेरिएंट के रेंडर को कंपनी के ऑफिशियल Weibo अकाउंट पर शेयर किया गया है। यह नया वेरिएंट व्हाइट कलर में दिखाई दे रहा है

    Redmi Note 7 सीरीज व्हाइट कलर में भी होगा उपलब्ध, Xiaomi ने फैन्स से पूछा वेरिएंट का नाम

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के तहत कई फोन लॉन्च किए गए हैं। इसमें Redmi Note 7 सीरीज भी शामिल है। कंपनी ने इस सीरीज का एक नया कलर वेरिएंट पेश किया गया है। इस नए वेरिएंट के रेंडर को कंपनी के ऑफिशियल Weibo अकाउंट पर शेयर किया गया है। यह नया वेरिएंट व्हाइट कलर में दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक इस डिवाइस का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसके लिए एक कॉन्टैस्ट भी आयोजित किया गया है जिसके तहत यूजर्स 20 इंच का सूटकेस जीत सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi ने आयोजित किया कॉन्टैस्ट: कंपनी ने चीन में इस वेरिएंट का नाम दिए जाने की जगह एक कॉन्टेस्ट का आयोजित किया है। यहां पर यूजर्स को इस डिवाइस का नाम बताना है। जो भी यूजर इस वेरिएंट का नाम बताएगा उसे 20 इंच का सूटकेस गिफ्ट में दिया जाएगा। इस नए वेरिएंट की सेल कब से शुरू होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। यह संभावना जताई जा रही है कि यह वेरिएंट भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। यह दिखने में काफी प्रीमियम लुक दे रहा है। Redmi Note 7 सीरीज के तहत सभी फोन्स किफायती कीमत में ही उपलब्ध हैं। ऐसे में इस कीमत में यह वेरिएंट यूजर्स के लिए घाटे का सौदा नहीं होगा।

    Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

    Redmi Note 7 सीरीज के तहत मिलने वाला Redmi Note 7 स्मार्टफोन ऑनिक्स ब्लैक, सैफायर गोल्ड और रूबी रेड कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Redmi Note 7 Pro नेबुला ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं, Redmi Note 7S ऑनिक्स ब्लैक, सैफायर ब्लू और रूबी रेड कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है।

    Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:

    Galaxy Note 10 को एक्सीनोस 9825 प्रोसेसर के साथ Geekbench पर किया गया लिस्ट

    BSNL इन यूजर्स को दे रहा 5GB फ्री डाटा ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ

    भारत में बंद होगी iPhone SE और iPhone 6 सीरीज की बिक्री! जानें यूजर्स पर पड़ेगा क्या असर