विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फोन को मिला 5000 रुपये का बड़ा प्राइज कट, जानें नई कीमत

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 09 Apr 2018 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 07:31 AM (IST)

5000 रुपये सस्ता हुआ मोटो का 16MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

इस फोन को मिला 5000 रुपये का बड़ा प्राइज कट, जानें नई कीमत
इस फोन को मिला 5000 रुपये का बड़ा प्राइज कट, जानें नई कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत में पिछले साल लॉन्च हुए मोटो G5s को कंपनी की ओर से 5000 रुपये का प्राइज कट मिला है। हालांकि, यह प्राइस कट एक निश्चित समय तक के लिए ही उपलब्ध है। इस फोन को कंपनी की ओर से 14999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब प्राइज कट के बाद फोन की कीमत कम होकर 9999 रुपये हो गई है। यह प्राइज कट या ऑफर 11 अप्रैल तक ही उपलब्ध है। बाजार में इस समय इस स्मार्टफोन की टक्कर में नोकिया 6 और हुवावे P10 लाइट जैसे स्मार्टफोन्स मौजूद हैं।

कंपनी ने प्राइज कट का किया ट्वीट : मोटोरोला ने प्राइज कट की डिटेल्स देने के लिए ट्विटर पर घोषणा की। कंपनी ने 45 साल पहले मोटोरोला के फोन से हुई पहली कॉल की खुशी में इस फोन की कीमत में कटौती की। कंपनी ने लिखा- मोटो G5s का 4GB रैम और 16MP रियर कैमरा मॉडल अब सिर्फ 9999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। यह ऑफर 11 अप्रैल 2018 तक ही वैध है।

यह प्राइज कट अमेजन इण्डिया से फोन की खरीद पर ही वैलिड है। इसका मतलब है की अन्य रिटेल स्टोर्स पर इस फोन की कीमत 14999 रुपये ही है। अमेजन के अलावा मोटो G5s को मोटो हब समेत रिटेल पार्टनर्स से लिया जा सकता है। प्राइज कट गोल्ड और ग्रे दोनों कलर वैरिएंट्स पर वैलिड है।

Nokia 6: यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 3000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा सकता है।

हुवावे पी10 लाइट के फीचर्स: इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 658 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पी10 लाइट के कैमरा एप में पोर्ट्रेट सेल्फी मोड के लिए बोकेह इफेक्ट दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 

नोकिया 6,शाओमी नोट 5 और हॉनर 7X: जानें आपके लिए कौन सा फोन बेहतर

गूगल मैप के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, इस तरह करें ऑफलाइन डाउनलोड

Apple iOS 11.3 के इन फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं आप, इस तरह करें अपडेट

डिस्प्ले और कैमरा को लेकर ये तीन स्मार्टफोन क्यों हैं सुर्खियों में छाये, जानिए फीचर्स और कीमत

एचडी डिस्प्ले वाले ये 5 स्मार्टफोन आ सकते हैं आपको पसंद, जानें फीचर्स और कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।