यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 5G तकनीक पर हो सकता है फोकस, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस आपके लिए सिर्फ नए मोबाइल ही नहीं बाकि भविष्य को नया आकार देने वाली टेक्नोलॉजीज भी लेकर आएगा, पढ़ें डिटेल में

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2018 की शुरुआत होने ही वाली है। इवेंट शुरू होने से पहले ही इसकी चर्चा जोरों पर है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साल के इस सबसे बड़े इवेंट में कंपनियां स्मार्टफोन्स तो लॉन्च करेंगी ही, साथ ही यह भी नजर आजाएगा की आने वाले समय में कैसी और कौन-सी टेक्नोलॉजी आने वाली हैं। यह इवेंट 26 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च 2018 तक चलेगा।
बदलेगी तकनीक की तस्वीर:
जियो के आने के बाद से भारत में 4G इंटरनेट का इस्तेमाल और बढ़ गया है। कंपनियां भी अब 2G/3G को छोड़ 4G नेटवर्क को और पुख्ता कर चुकी हैं। लेकिन अब इस इवेंट के बाद 5G जनरेशन से पर्दा उठ जाएगा। इस तकनीक से मोबाइल की दुनिया में आने के बाद केवल इंटरनेट स्पीड में ही इजाफा नहीं होगा। बल्कि हमारे जीने के तरीके, काम करने के तरीकों में भी काफी बड़े बदलाव आ जाएंगे। 5G के आने से आगे के लिए तकनीक के क्षेत्र में और कही रस्ते खुल जाएंगे।
कंपनियों का क्या है कहना:
5जी नेटवर्क 4जी के विकल्प की तरह नहीं आएगा बल्कि यह एक अलग तरह के डिजिटल लाइफ को आकार देगा। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट और हेड नेटवर्क बिजनेस यंगकी किम ने कहा कि भारत भर में लाखों नए सेल्स का डिप्लॉयमेंट एलटीए एडवांस्ड प्रो और 5जी के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। रिलायंस जियो के अधिकारियों ने बताया कि एलटीई में सुधार की बहुत गुजांइश और संभावनाएं हैं, लेकिन जहां तक आगे बढ़ने की बात है तो हम 5जी को अपनाने और लागू करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें:
MWC 2018: सोनी ने लॉन्च किया अपना टीजर, इन स्मार्टफोन को लेकर अफवाहों का बाजार है गर्म
MWC से ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की कीमत लीक, 67000 से शुरू
गूगल के पहले एंड्रॉयड GO फोन्स दिखेंगे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में
MWC 2018 में नोकिया 1 एंड्रॉयड गो से लेकर गैलेक्सी S9 तक ये स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च
5G, VR, AI, Blockchain: पढ़ें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में