विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MWC 2018: नोकिया 1 एंड्रॉयड गो से लेकर गैलेक्सी S9 तक, ये स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sat, 24 Feb 2018 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 11:33 AM (IST)

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में कंपनियां ये स्मार्टफोन्स कर सकती हैं पेश, पढ़ें

MWC 2018: नोकिया 1 एंड्रॉयड गो से लेकर गैलेक्सी S9 तक, ये स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च
MWC 2018: नोकिया 1 एंड्रॉयड गो से लेकर गैलेक्सी S9 तक, ये स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 सोमवार (26 फरवरी 2018) से शुरू होने वाला है। हालांकि, इस इवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन और कुछ डिटेल्स पहले से ही लीक हो गईं हैं। लेकिन फिर भी इवेंट में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इस इवेंट के लिए सैमसंग, एलजी, नोकिया जैसी कंपनियों ने भी तैयारी की है।

इसके अलावा भी कई ऐसे फोन्स हैं जो MWC 2018 में देखने को मिलेंगे। जागरण टेक ज्ञान पर इस इवेंट और लॉन्चिंग से संबंधित आपको सारी खबरें मिलेंगी। लेकिन इससे पहले देखते हैं कि इस इवेंट में क्या होने वाला है? इस इवेंट से क्या उम्मीदें है और कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे? उनमें क्या खास होगा? हम आपको कुछ ऐसे लॉन्च के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सामने आने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+

इवेंट से पहले सैमसंग के इन फोन्स की जानकारी एक बार फिर लीक हुई है। लीक हुई फोटोज में फोन टायटेनियम ग्रे कलर में देखा गया है। इससे पहले हैंडसेट की पर्पल और ब्लू वैरिएंट में तस्वीरें देखी गई थीं। इससे पहले कहा जा चुका है की दोनों गैलेक्सी S9 लेटेस्ट सैमसंग एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर से लैस होने के साथ स्नैपड्रगन 845 प्रोसेसर पर कार्य करेंगे। फोन में आइरिस स्कैनर, फेस रिकॉग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स होने की बात कही गई है। S9 में 6GB रैम और AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। फोन का डिस्प्ले 6 इंच हो सकता है। इसके प्लस वर्जन का डिस्प्ले 6.4 इंच का हो सकता है।

कैमरा होगा खास:

दोनों ही स्मार्टफोन्स इनके कैमरा को लेकर अधिक चर्चा में है। दोनों ही फोन्स में F1.5-F2.4 अपर्चर होगा। इसके अलावा इसके प्लस वर्जन में अतिरिक्त रियर कैमरा हो सकता है। दोनों फोन्स की कीमत और उपलब्धता लॉन्च के दौरान ही साझा की जाएगी। दोनों फोन्स मार्च के मध्य तक उपलब्ध होने की सम्भावना है। इनकी कीमत 70000 रुपये के आस-पास हो सकती है।

नोकिया 1 एंड्रायड गो:

ऐसा माना जा रहा है की नोकिया अपना पहले एंड्रॉयड गो फोन इस इवेंट में पेश कर सकता है। एंड्रॉयड गो फोन्स मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आएंगे क्योंकि गूगल ने इस बात की पुष्टि की है। इसमें से एक फोन नोकिया 1 भी हो सकता है। भारत में इस फोन की कीमत 5000 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि, इस फोन में एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स होने की सम्भावना है, लेकिन फिर भी नोकिया 1 मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होने वाले महत्वपूर्ण फोन्स में से एक होगा।

नोकिया 9:

MWC 2018 में नोकिया कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है। जहां लो-एन्ड में नोकिया 1 पेश किया जा सकता है। वहीं, हाई-एन्ड में नोकिया 9 के लॉन्च होने की सम्भावना है। इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट 845 स्नैपड्रगन प्रोसेसर हो सकता है। इसी के साथ इस फोन में ड्यूल कैमरा, एजलेस स्क्रीन हो सकती है। दूसरे शब्दों में नोकिया 9 गैलेक्सी S9 को टक्कर दे सकता है।

सोनी एक्सपीरिया XZ2:

सोनी के इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आयी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है की इस फोन के लॉन्च के साथ सोनी एक बार फिर मोबाइल गेम में अपनी वापसी करेगी। एक्सपीरिया XZ2 में बेजल लेस फुल व्यू डिस्प्ले स्क्रीन आ सकती है।

आसुस जेनफोन 5:

जैसे-जैसे इवेंट पास आ रहा है वैसे-वैसे स्मार्टफोन की जानकारियां लीक हो रही हैं। इस दौरान कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे इसकी जानकारी भी बाहर आ रही है। इसी कड़ी में आसुस के आने वाले फ्लैगशिप जेनफोन 5 में आईफोन 10 जैसे नॉच देखा गया है। इस फोन के जेनफोन 5 लेत के साथ लॉन्च होने की संभावना है। जेनफोन 5 को लेकर कहा जा चुका है की यह फोन एंड्रॉयड 8.0 पर काम करेगा। फोन के बैक में ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। इस इवेंट में जेनफोन 5 लाइट भी लॉन्च किया जा सकता है।

एलजी भी करेगी कुछ फोन्स लॉन्च:

एलजी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कोई फ्लैगशिप डिवाइस तो नहीं उतार रहा लेकिन कुछ नए फोन्स जरूर पेश करेगा। इनमें से एक LG V30 हो सकता है। इसमें एलजी का अपना वर्चुअल असिस्टेंट आ सकता है। इसके अलावा K8 और एलजी K10, दो मिड रेंज स्मार्टफोन्स का अपडेटेड हार्डवयेर 2018 वर्जन आने की उम्मीद है।

अन्य कंपनियां:

बाकी कई अन्य कंपनियां इवेंट से पहले अपने कार्ड्स खोलना पसंद नहीं कर रही हैं। इसलिए इस इवेंट में वो क्या खास पेश करने वाली हैं, यूजर्स के लिए वो एक सरप्राइज ही रहेगा। इन कंपनियों का प्लान इवेंट में ही सामने आएगा। ब्लैकबेरी ने भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कुछ पेश करने के संकेत दिए हैं। हुवावे भी P20 स्मार्टफोन को इस इवेंट में लॉन्च कर सकता है। मोटोरोला aka लेनोवो ने भी कुछ खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है की दोनों ब्रांड्स के कुछ फोन्स इवेंट में पेश किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा भी MWC 2018 में इस साल बहुत कुछ होगा खास, जानिए

MWC 2018: सैमसंग से लेकर नोकिया तक जानें क्या होंगी इवेंट से उम्मीदें

एलजी K10, K8 2018 मॉडल दिखेंगे MWC 2018 में, पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स

गूगल के पहले एंड्रॉयड GO फोन्स दिखेंगे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में

5G, VR, AI, Blockchain: पढ़ें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।