Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MWC 2018: सैमसंग से लेकर नोकिया तक जानें क्या होंगी इवेंट से उम्मीदें

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Fri, 23 Feb 2018 02:51 PM (IST)

    MWC 2018 में मोबाइल कंपनियां क्या खास लेकर आने वाली हैं, पढ़ें

    MWC 2018: सैमसंग से लेकर नोकिया तक जानें क्या होंगी इवेंट से उम्मीदें

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। लॉस वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 के बाद टेक की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब अगले बड़े इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के लिए तैयारी कर रही हैं। इस इवेंट में मुख्य रूप से मोबाइल प्लेटफार्म पर फोकस रहता है। यह इवेंट बार्सिलोना, स्पेन में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल सैमसंग, सोनी और एलजी जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करती है। इस बाबत सैमसंग ने पहले ही घोषणा कर दी है की कंपनी 25 फरवरी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलक्सी S9 और गैलेक्सी S9 प्लस लेकर आएगी।

    सैमसंग के अलावा, MWC 2018 में सोनी, नोकिया आदि भी बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। इस पोस्ट में हम जानेंगे की MWC 2018 में कौन-से टॉप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं:

    सैमसंग

    इसके फीचर्स की अगर बात करें तो, गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9 प्लस मॉडल नंबर SM-G960 और SM-G965 के साथ आने वाले हैं। फोन में 5.8 इंच और 6.2 इंच कर्व्ड-एज सुपर AMOLED “इनफिनिटी” डिस्प्ले दिया जाएगा। आने वाले दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 जो कि 10 नैनोमीटर फैबरिकेशन तकनीक पर आधारित होगा।

    कंपनी के ये दोनों फोन अपने पुराने डिवाइस की तरह ही डिजाइन किए जाएंगे। जबकि गैलेक्सी S8 Duo में रैम और स्क्रीन साइज में कुछ बदलाव होंगे। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी S9+ में 6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा उपलब्ध होंगे। दोनों मॉडल में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    डिवाइस को एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ किया जाएगा पेश: खबरों की मानें तो, गैलेक्सी S9 और S9 प्लस 64 जीबी एवं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किए जाएंगे, वहीं S9 256 जीबी स्टोरेज के लिमिटेड वेरियंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा, लेकिन भारत में इन फोन्स को क्वॉलकॉम के बजाय Exynos चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    शाओमी

    कंपनी मी मिक्स का अपग्रेडेड वर्जन 100% बेजल-लेस स्मार्टफोन MWC 2018 में पेश कर सकती है। फोन मी मिक्स 2S नाम से पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन फुल ग्लास बॉडी के साथ आ सकता है। पहले आई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था की कंपनी अपना फ्लैगशिप मी 7 भी लॉन्च कर सकती है।

    नोकिया

    ऐसा माना जा रहा है की MWC 2018 में नोकिया की बड़ी उपस्तिथि रहेगी। कंपनी इस इवेंट में नोकिया 6 (2018) वैरिएंट लेकर आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया कम से कम दो आने स्मार्टफोन्स पेश कर सकता है। हाल ही में, नोकिया 7 प्लस को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया था। स्मार्टफोन में क्वालकॉम 660 चिपसेट हो सकता है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं की नोकिया 10 स्मार्टफोन की पेशकश भी हो सकती है। यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है।

    अन्य 

    • इससे पहले MWC में एलजी ने कई डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। कंपनी ने G5 और G6 को MWC 2015 में पेश किया था। इस साल एलजी G7 को पेश कर सकती है।

    • लेनोवो अधिकृत कंपनी मोटोरोला मोटो G6 और G6 प्लस को पेश कर सकती है। वहीं, सोनी एक्सपीरिया XZ प्रो को पेश कर सकती है।

    • हुवावे पी सीरीज के पाने नए स्मार्टफोन्स की पेशकश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुवावे के नए स्मार्टफोन्स P11, P11 प्लस और P20 प्लस नाम से पेश किए जा सकते हैं।

    • ब्लैकबेरी भी MWC 2018 में कमबैक कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लैकबेरी KeyTwo aka KeyOne 2 स्मार्टफोन्स लेकर आ सकती है।