विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में दिखेंगे गूगल के पहले एंड्रॉयड GO फोन्स

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sat, 24 Feb 2018 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 11:19 AM (IST)

गूगल के हलके ओएस वर्जन को जल्द देख पाएंगे फोन्स में, जानें कैसा होगा

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में दिखेंगे गूगल के पहले एंड्रॉयड GO फोन्स
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में दिखेंगे गूगल के पहले एंड्रॉयड GO फोन्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। लो-एन्ड फोन्स के लिए खासतौर से गूगल एंड्रॉयड ओएस का हल्का वर्जन एंड्रायड गो लेकर आया है। इस ओएस पर चलने वाली डिवाइसेज को गूगल, टेक के आने वाले इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, जो की 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा, में पेश करेगा। इस ओएस पर काम करने वाले ये पहले डिवाइसेज होंगे।

एंड्रॉयड गो को गूगल ने पिछले साल मई में पेश किया था। इस वर्जन का मतलब ऐसे ओएस से था जो सस्ते, कम पावरफुल फोन्स और कम रैम जैसे- 521MB या 1GB वाले फोन्स पर काम करेगा। इसी ऑपरेटिंग सिस्टम का एंड्रॉयड गो ओरियो एडिशन मैन्युफैक्चरर्स और डेवलपर्स को दिसंबर में उपलब्ध कराया गया था। अब अंततः इसे डिवाइसेज के साथ रिलीज किया जाएगा। गूगल यह सब मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में करने वाला है।

जानते हैं गूगल के इस हलके वर्जन के ओएस में क्या खास है:

क्या है एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन में खास:

एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन तीन कंपोनेंट्स से बना है- ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल एप्स और गूगल प्ले स्टोर।

  • सबसे पहले (ओएस), गूगल ने ऑपरेटिंग सिस्टम डिजाइन किया है, जिससे परफॉरमेंस और स्टोरेज से संबंधित समस्या हल हो सके। इसके लिए डाटा मैनेजमेंट फीचर्स दिए गए हैं।
  • दूसरा (गूगल प्ले स्टोर), गूगल एप्स को लो-एन्ड हार्डवेयर का पूरा लाभ उठाने के लिए बदला गया है। यह गो प्ले के साथ आता है, जो गूगल प्ले स्टोर का छोटा वर्जन कहा जा सकता है। इससे यूजर्स एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ गो प्ले यूजर्स को यह भी बताएगा की उनके फोन के हिसाब से कौन-सी एप्स बेस्ट रहेंगी।
  • तीसरा (गूगल एप्स), एंड्रॉयड गो डिवाइसेज में कुछ एप्स प्री-इन्सटाल्ड आएंगी। ये एप्स फोन में ज्यादा स्पेस नहीं लेंगी। इन एप्स में गूगल गो, गूगल असिस्टेंट गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, फाइल्स गो एप आदि सम्मिलित होंगी।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस ओएस के फोन के साथ लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा की फोन में इस ओएस की परफॉरमेंस कैसी रहती है।

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा भी MWC 2018 में इस साल बहुत कुछ होगा खास, जानिए

MWC 2018: सैमसंग से लेकर नोकिया तक जानें क्या होंगी इवेंट से उम्मीदें

एलजी K10, K8 2018 मॉडल दिखेंगे MWC 2018 में, पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स

MWC 2018 में लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन, देखिए लिस्ट और स्पेसिफिकेशंस

फरवरी में खास फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे सैमसंग और मोटो के ये फोन्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।