विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5G, VR, AI, Blockchain: पढ़ें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sat, 24 Feb 2018 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 11:06 AM (IST)

5G बदलेगा आपके काम करने से लेकर रहने का ढंग, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शोकेस होंगे ऐसे ही प्रोडक्ट्स

5G, VR, AI, Blockchain: पढ़ें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में
5G, VR, AI, Blockchain: पढ़ें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 26 फरवरी 2018 से बार्सिलोना में शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट पर 100,000 से ज्यादा लोग 2300 से ज्यादा कंपनियों की ओर से पेश किए जाने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइसेज तक सब कुछ देखने को मिलेंगे। इस इवेंट में किसका ज्यादा बोलबाला रहेगा या फिर किस कंपनी के प्रोडक्ट्स इस इवेंट में बेस्ट रहेंगे, आइए इस पर डालते हैं एक नजर:

सैमसंग से लेकर सोनी तक के डिवाइसेज में होगी जंग:

  • इस इवेंट में बड़ी तादात में कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स पेश करने वाली हैं। इस साल सैमसंग, बाजार में एक बार फिर अपनी पकड़ बनाने के लिए अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पेश करने वाली है। यह फोन सैमसंग गैलेक्सी S9 हो सकता है।
  • इसके अलावा सोनी ने ट्विटर के जरिए संकेत दिया है की कंपनी किसी फोल्डेबल फोन को पेश कर सकती है।
  • इस इवेंट में एचएमडी ग्लोबल नोकिया के ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स के अलावा स्मार्टवॉच, टैबलेट्स, ड्रोन्स और अन्य वियरेबल डिवाइस भी पेश कर सकता है।

वीआर, एआई, ब्लॉकचेन:

वायरलेस इंडस्ट्री में वर्चुअल रियलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचैन जैसी टेक्नोलॉजीज तेजी से बढ़ रही हैं। ये कंपनियों को नए प्रोडक्ट लेकर आने के साथ-साथ रेवेन्यू जनरेट करने में भी मदद करेगा। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में वर्चुअल रियलिटी ने काफी सालों से जगह बना ली है। लेकिन अब तक वो हार्ड-कोर गेमर्स तक ही सीमित था। अब कंपनियां ज्यादा पावरफुल, कारगर, छोटे और लाइट वेट प्रोडक्ट्स लाने की कोशिश में हैं।

5G टेक्नोलॉजी:

  • काफी समय से 5G को लेकर न सिर्फ चर्चाएं हो रही हैं, बल्कि इस ओर तेजी से काम भी जारी है। नेक्स्ट- जनरेशन वायरलेस टेक्नोलॉजी 5G पर ही आधारित होने वाली है। 5G 10 गुना ज्यादा तेज स्पीड देने के साथ-साथ डाटा ट्रांसफर में भी कम समय लेगा।
  • अधिकतर मोबाइल कंपनियां 5G को अपने मोबाइल फोन्स में 2020 तक लाने की प्रक्रिया में है। लेकिन इस टेक्नोलॉजी को लाने में कई अड़चने हैं जैसे कि उच्च स्पेक्ट्रम कीमतें, बारिश-पेड़ों-फॉग से परेशानी, नेटवर्क स्टैण्डर्ड आदि की मुश्किलें।

कनेक्टेड मशीन्स:

  • 5G से इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। वोडाफोन ओर टेलेफोनिका प्रोडक्ट्स अन्य सर्विसेज को कंपनियों को बेचने का प्रयास कर रही हैं। इससे कंपनियों को प्रक्रिया को डिजिटल करने और फैक्ट्रीज को इंटरनेट से जोड़ने में मदद मिलेगी। कॉर्पोरेट बाजार में इससे बड़े स्तर पर वृद्धि की जा सकती है।
  • मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ऐसी कंपनियां दिखाई देंगी जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लेकर आएंगी। इसी के साथ इसमें फ्यूचर प्रोडक्ट्स और प्लान की पेशकश भी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा भी MWC 2018 में इस साल बहुत कुछ होगा खास, जानिए

MWC 2018: सैमसंग से लेकर नोकिया तक जानें क्या होंगी इवेंट से उम्मीदें

एलजी K10, K8 2018 मॉडल दिखेंगे MWC 2018 में, पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स

MWC 2018 में लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन, देखिए लिस्ट और स्पेसिफिकेशंस

फरवरी में खास फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे सैमसंग और मोटो के ये फोन्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।