विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे की इस नई सुविधा से चंद सेकेंड में कर सकेंगे टिकट बुक, पेमेंट करना होगा और आसान

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 22 Jun 2018 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 08:33 AM (IST)

भारतीय रेलवे यात्रियों को टिकट बुकिंग सुविधा को आसान बनाने के लिए पेमेंट एग्रीगेटर जल्द लॉन्च करेगी

रेलवे की इस नई सुविधा से चंद सेकेंड में कर सकेंगे टिकट बुक, पेमेंट करना होगा और आसान
रेलवे की इस नई सुविधा से चंद सेकेंड में कर सकेंगे टिकट बुक, पेमेंट करना होगा और आसान

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय रेलवे यात्रियों को टिकट बुक करने की सुविधा में दिन-प्रतिदिन इजाफा करने में लगी है। हाल ही में रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट का नया बीटा वर्जन पेश किया था, जिसमें बिना लॉग-इन किये ही रिजर्वेशन स्थिति का पता लग सकेगा। पिछले दिनों रेलवे ने अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए भी एक नया एप लॉन्च किया है। इन तमाम बदलाव के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुक करने से लेकर रिफंड के नियम में भी बदलाव किए हैं।

IRCTC-iPay पेमेंट एग्रीगेटर

रेलवे अब यात्रियों के लिए एक और नई सुविधा लाने जा रहा है, जिससे चंद सेकेंड्स में ही टिकट बुक किया जा सकेगा और पेमेंट करने में कोई परेशानी भी नहीं आएगी। अगस्त से IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने के लिए आपको किसी बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। न ही आपको पेटीएम, मोबिक्विक जैसे कैश वॉलेट की जरूरत होगी। क्योंकि अब रेलवे खुद का पेमेंट एग्रीगेटर लाने जा रहा है। IRCTC ने इस बात की जानकारी एक ट्विट के जरिये दी। इस पेमेंट-एग्रीगेटर का नाम IRCTC-iPay रखा है। ट्विट के मुताबिक यह सुविधा 18 अगस्त से शुरू होने वाली है।

रेलवे ने अपने ट्विट के माध्यम से बताया कि पेमेंट एग्रीगेटर शुरू करने के लिए उसे PCI-DSS (पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री डाटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट मिल गया है। साथ ही इस ट्विट में यह भी बताया गया है कि IRCTC iPay में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, अंतराष्ट्रीय कार्ड, ऑटो डेबिट और यूपीआई व वॉलेट्स से भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद से यात्री आसानी से अपने टिकट का पेमेंट कर सकेंगे। जिससे टिकट बुक करने में लगने वाले समय में कटौती होगी और फटाफट टिकट बुक किया जा सकेगा। यात्री अब पेमेंट एग्रीगेटर के जरिये आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।

रेलवे के नए वेबसाइट के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें। वहीं रेलवे के नये नियमों के बारे में जानकारी के लिये यहां क्लिक करें। अनारक्षित या जनरल टिकट बुक करने वाले नए एप के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढें:

10000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं, फेस अनलॉक फीचर वाले ये 5 स्मार्टफोन

Honor 7A, Honor 7C और Redmi Y2 में कौन है बेहतर, पढ़ें कम्पैरिजन

ड्यूल रियर कैमरा वाले ये 5 स्मार्टफोन यूजर्स कर रहे हैं पसंद, पढ़ें कम्पैरिजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।