Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Person Finder की मदद से अब केरल बाढ़ में फंसे लोगों की होगी तलाश

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:29 PM (IST)

    Google Person Finder के इस्तेमाल से आप केरल बाढ़ में फंसे लोगों की जानकारी दे भी सकते हैं और पा भी सकते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Google Person Finder की मदद से अब केरल बाढ़ में फंसे लोगों की होगी तलाश

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। गूगल ने केरल में आई बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए एक नया टूल जारी किया है। गूगल के इस टूल की मदद से अब केरल बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश की जा सकती है। दरअसल केरल में आई बाढ़ के कारण अब तक 324 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर रखा है। ऐसे में गूगल ने बाढ़ में फंसे लोगों को खोजने के लिए Google Person Finder टूल लॉन्च किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Person Finder कैसे आएगा काम

    बाढ़ में फंसे लोगों को ट्रैक करने के लिए Google Person Finder का इस्तेमाल किया जाएगा। गूगल के इस टूल में आपको उसी शख्स की जानकारी मिलेगी जिसे आप ढूंढ रहे हैं। Google Person Finder टूल में आपको लापता शख्स का नाम इंटर करना होगा। इसके बाद उस सख्स से जुड़ी कई जानकारी आप पा सकते हैं। इनमें उस शख्स का पता भी शामिल है।

    Google Person Finder का पहले भी हुआ है इस्तेमाल

    Google Person Finder टूल का इस्तेमाल कैरेबियन देश हैती में आए भूकंप के दौरान किया गया था। इस दौरान गूगल ने अपने इस टूल को सबसे पहले लॉन्च किया था।

    Google Person Finder का उत्तराखंड में हुआ था इस्तेमाल

    गूगल ने अपने इस टूल को भारत में साल 2013 में लॉन्च किया था। इस टूल का इस्तेमाल उत्तराखंड में आई बाढ़ के दौरान किया गया था।

    Google Person Finder का इस तरह करें इस्तेमाल

    अपने स्मार्टफोन या फिर पीसी के ब्राउजर पर http://g.co/pf टाइप करें और फिर इंटर कर दें। यहां ऊपर बाईं ओर बने मैन्यू बटन पर क्लिक करें। यहां आपको Kerala flooding ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। यहां आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला I'm looking for someone और दूसरा I have information about someone। अगर आप किसी लापता व्यक्ति के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो पहले ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर आपके पास किसी व्यक्ति की जानकारी है तो फिर दूसरे विकल्प पर क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    अब 2 मिनट से भी कम समय में अपने फोन को करें एक से ज्यादा Gmail अकाउंट से कनेक्ट

    फोन की इंश्योरेंस को लेकर इन बातों की अनदेखी पड़ सकती है भारी

    ये 6 गलतियां आपके स्मार्टफोन को बना सकती हैं जानलेवा