विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

47000 करोड़ रुपये खर्च कर नेटवर्क बूस्ट करेगी BSNL, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मिलेगी टक्कर

Published: Thu, 14 Aug 2025 01:26 PM (IST)

सरकारी कंपनी BSNL प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए 47000 करोड़ रुपये का निवेश करके 4G नेटवर्क को मजबूत ...और पढ़ें

4G और 5G नेटवर्क को बूस्ट करेगी BSNL
4G और 5G नेटवर्क को बूस्ट करेगी BSNL

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) टेलीकॉम सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रही है। बीएसएनएल अपने 4G नेटवर्क को तैयार करने के लिए 47000 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी सिर्फ 1 रुपये की कीमत में फ्रीडम ऑफर भी पेश कर रही है।

4G और 5G नेटवर्क को बूस्ट करेगी BSNL

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि बीएसएनएल आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश में डिजाइन किए 4G इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है।

इससे पहले बीएसएनएल ने पिछले साल 25000 करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा कैपेक्स कंप्लीट किया था। अब कंपनी 47000 करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर देशभर में एक लाख 4G टावर रोल आउट करने की योजना बना रही है।

ईटीटेलीकॉम से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बीएसएनल नेटवर्क के लिए देशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत में उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास अपना खुद का टेलीकॉम सिस्टम है।

उनका यह भी कहना था कि बीएसएनएल के इस कदम से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बेहतर कवरेज मिलेगी।

BSNL का फ्रीडम ऑफर

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए ग्राहकों के लिए दमदार फ्रीडम ऑफर पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1 रुपये है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल और नेशनल), 2GB 4G डेटा प्रतिदिन (डेली लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 40kbps) और हर रोज 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही यूजर्स को फ्री बीएसएनएल सिम भी ऑफर की जा रही है। बीएसएनएल का यह ऑफर 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह ऑफर BSNL रिटेलर्स और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- BSNL ने फिर समझा यूजर्स का दर्द! पेश किया 11 महीने वाला सस्ता प्लान, डेटा और Unlimited कॉलिंग भी