विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 1 रुपये में सिम दे रही है ये कंपनी, पहला रिचार्ज भी मुफ्त; रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

Published: Wed, 13 Aug 2025 07:42 PM (IST)

बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के लिए फ्रीडम प्लान लॉन्च किया है जिसमें एक रुपये ...और पढ़ें

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 31 अगस्त तक मात्र एक रुपये में देगा सिम
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 31 अगस्त तक मात्र एक रुपये में देगा सिम

HighLights

  1. बीएसएनएल का ₹1 में सिम कार्ड ऑफर |
  2. पहले रिचार्ज पर मुफ्त डेटा और कॉलिंग |
  3. भारतनेट से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी |

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर के ग्राहकों के लिए आकर्षक फ्रीडम प्लान लांच किया है। इसके तहत मात्र एक रुपये में नया सिम या अन्य आपरेटर से नंबर पोर्ट करने की सुविधा उपब्ध है। नए सिम पर पहला रिचार्ज मुफ्त है जिसमें प्रतिदिन दो जीबी डेटा, 100 एसएमएस, असीमित वायस काल और 30 दिन की वैधता शामिल है। यह आफर 31 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बुधवार को बीएसएनएल के शिवपुरवा स्थित दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वाराणसी में अब तक 5000 से अधिक सिम बिक चुके हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बीएसएनएल ने कैंप और मोबाइल वैन से सिम वितरण शुरू किया है। यह योजना डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और स्वदेशी फोर-जी सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भारतनेट परियोजना के तहत वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक में ग्राम पंचायतों को फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए दो नए प्लान पेश किए गए हैं। 5900 रुपये में 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ 100 जीबी प्रतिमाह, 9900 रुपये में 40 एमबीपीएस स्पीड संग 1200 जीबी प्रतिमाह, दोनों में असीमित कालिंग व मुफ्त कनेक्शन शामिल है।

बीएसएनएल स्वरोजगार के अवसर भी दे रहा है। इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल बिजनेस एसोसिएट बनकर सिम बिक्री पर कमीशन कमा सकते हैं (पंजीकरण https://dsaonboard.bsnl.co.in/) या भारतनेट उद्यमी के रूप में ग्रामीण इंटरनेट सेवाएं प्रदान कर लाभ अर्जित कर सकते हैं (आवेदन: https://fms.bsnl.in/partnerregistration.jsp)। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देगी।