विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या होता है डार्क मोड, Smartphone यूजर को इस सेटिंग से मिलते हैं ये फायदे

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 15 May 2023 11:18 AM (IST)

Smartphone Dark Mode स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दूसरा यूजर करता है। हालांकि डिवाइस से निकलने वाली ब्लू लाइट यूजर की ...और पढ़ें

What Is Smartphone Dark Mode How It Works Benefits Of It, Pic Courtesy- Jagran file
What Is Smartphone Dark Mode How It Works Benefits Of It, Pic Courtesy- Jagran file

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन हर यूजर की एक बड़ी जरूरत है। स्मार्टफोन की मदद से बहुत से कामों में समय और पैसे की बचत की जा सकती है। एक बड़ी जरूरत के साथ ही यह यूजर के लिए हर समय काम में आने वाला डिवाइस है।

यूजर स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगभग सारा दिन और कुछ स्थितियों में रात को भी करता है। ऐसे में ज्यादा समय तक इस्तेमाल होने वाले इस डिवाइस से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा रही होती है।

हालांकि, यूजर्स की सुविधा के लिए ही स्मार्टफोन में डार्क मोड की सुविधा मिलती है। इस मोड की मदद से न केवल फोन की बैटरी को लंबा चलाया जा सकता है बल्कि, आंखों पर जोर भी कम पड़ता है।

क्या होता है डार्क मोड

दरअसल स्मार्टफोन में आने वाले नाइट मोड या येलो लाइट मोड को ही डार्क मोड कहा जाता है। इस मोड को एक्टिव करते ही फोन का बैकग्राउंड ब्लैक हो जाता है।

तेज ब्राइटनेस के साथ फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन एक बार अगर आप इस मोड के आदी बन जाते हैं तो डिवाइस के हानिकारक इस्तेमाल से बच सकते हैं।

डार्क मोड के फायदे

इस मोड में डार्क कलर का इस्तेमाल होता है। इसी तरह से फोन की स्क्रीन पर मोड को ऑन करते ही कॉन्ट्रास्ट भी कम हो जाता है। विजिबिलिटी बनाए रखते हुए कम लाइट के इस्तेमाल से आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है।

डार्क मोड के साथ डिवाइस में कंटेंट रीड करने में कोई परेशानी नहीं आती है। यूजर लंबे समय तक कंटेंट को रीड कर सकता है। फोन में यह मोड अखबार, मैगजीन और किताब से पढ़ने जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है।

डार्क मोड को ऑन करते ही फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट येलो में बदल जाती है। इस मोड को ऑन करने से नींद के पैटर्स पर ब्लू लाइट के हानिकारक प्रभाव से बचा जा सकता है।

डार्क मोड की मदद से यूजर अपनी स्मार्टफोन में बैटरी की खपत को बचा सकता है। इस मोड को ऑन करने से फोन की बैटरी लंबी चलती है।