विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तरह करें असली और नकली माइक्रोएसडी कार्ड में अंतर, नहीं खाएंगे कभी धोखा

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Jul 2018 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 12:06 PM (IST)

फोटोज, वीडियोज और म्यूजिक से लेकर कई डाटा फोन के मेमोरी कार्ड में सेव रहते हैं। ऐसे में अगर मेमोरी ...और पढ़ें

इस तरह करें असली और नकली माइक्रोएसडी कार्ड में अंतर, नहीं खाएंगे कभी धोखा
इस तरह करें असली और नकली माइक्रोएसडी कार्ड में अंतर, नहीं खाएंगे कभी धोखा

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। स्मार्टफोन खरीदते समय हम ब्रैंड से लेकर फीचर्स तक की सारी जानकारी रखते हैं। फोन कब लॉन्च हुआ, इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसको एक्सपर्ट्स से क्या रिव्यू मिले हैं, इन सारी बातों की जानकारी हमें एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने में मदद करती है। लेकिन क्या आप अपने फोन की मेमोरी कार्ड खरीदते समय इन बातों की जानकारी रखते हैं? अगर नहीं तो आप अपने फोन के डाटा को कभी भी खो सकते हैं। दरअसल हमारे ज्यादा तर फोटोज, वीडियोज और म्यूजिक फोन के मेमोरी कार्ड में सेव रहते हैं। ऐसे में अगर आपका मेमोरी कार्ड खराब हो जाता है, तो आप अपने सालों पुराने डाटा को कुछ सेकेंड्स में खो देंगे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेमोरी कार्ड खरीदते समय किन बातों का ख्यान रखना चाहिए। इसके अलवा हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे असली और नकली मेमोरी कार्ड में अंतर का पता लगाएं।

इस तरह लगाएं असली नकली का पता

फॉर्मेट

फॉर्मेट के जरिए आप किसी भी मेमोरी कार्ड के असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं। अपने स्मार्टफोन की मेमोरी कार्ड को पीसी या लैपटॉप से कनेक्ट करें। इसके बाद मेमोरी कार्ड को फॉर्मेट करें। मेमोरी कार्ड अगर नकली है तो फॉर्मेट करने के बाद इसकी साइज घट जाएगी।

स्टोरेज

ये तो हम सब जानते हैं कि किसी भी मेमोरी कार्ड में फुल स्टोरेज नहीं होती है। आसान भाषा में कहें तो जैसे अगर आपकी मेमोरी कार्ड का स्टोरेज क्षमता 16जीबी है, तो इसका करीब 50 एमबी से लेकर 900 एमबी तक की स्पेस सिस्टम ले लेता है। लेकिन अगर आपके मेमोरी कार्ड में केवल 12 या 13 जीबी तक का ही डाटा स्टोर हो रहा है, तो इसका मतलब आपका मेमोरी कार्ड या तो नकली है या फिर खराब हो गया है। इसे तुरंत बदलें।

मेमोरी कार्ड लेते समय इस बात का रखें ख्याल

ब्रैंड

ज्यादा तर यूजर मेमोरी कार्ड लेते समय ब्रैंड का ध्यान नहीं देते हैं और नकली या फिर खबरा मेमोरी कार्ड खरीद लेते हैं। ऐसे में खरीददारी से पहले इस बात का जरूर ध्यान दें कि मेमोरी कार्ड किस कंपनी का है।

पैकेजिंग

अगर आप किसी स्टोर से मेमोरी कार्ड ले रहे हैं और आपको बिना पैकेजिंग के मेमोरी कार्ड मिल रहा है, तो इसका मतलब यह लोकल है। कोई भी ब्रांडेड कंपनी अपने डिवाइस को बिना पैकेजिंग के नहीं बेचती है। अगर आप स्टोर से मेमोरी कार्ड खरीद रहे हैं, तो पैकेजिंग को जरूरी करें और इसे अपने सामने अनपैक करवाएं।

रिसर्च

मेमोरी कार्ड खरीदने से पहले उसके बारे में ऑनलाइन रिसर्च करें। इसके अलावा प्रोडक्ट पर कैसा फीडबैक दिया गया इसकी जानकारी जरूर रखें।

यह भी पढ़ें:

Google Maps पर अब सालों पुरानी किसी भी यात्रा की मिलेगी पूरी जानकारी

इन Photo Editing एप्स को करोड़ो यूजर्स ने किया स्मार्टफोन में डाउनलोड

इन वॉटरप्रुफ हेडफोन्स को लगाकर 3 मीटर गहरे पानी में सुन सकते हैं गाना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।