विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smartphone के लिए आफत न बन जाए मानसून की ये बारिश, डिवाइस सेफ्टी का रखें ध्यान, ये तरीके आएंगे आपके काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 10 Jul 2023 08:33 AM (IST)

How to keep your smartphone safe in the rains Follow These Tips इन दिनों बारिश का सीजन है ऐसे में ...और पढ़ें

How to keep your smartphone safe in the rains Follow These Tips
How to keep your smartphone safe in the rains Follow These Tips

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मानसून सीजन में बारिश मौसम को सुहाना तो कर देती है, लेकिन कई बार यही बारिश एक बड़ी आफत बन जाती है। वे लोग जिन्हें घर से बाहर निकल कर काम पर जाने की जरूरत होती है, उनके लिए वॉटलॉगिंग और घंटों का जाम एक बड़ी परेशानी बनती है।

घर से बाहर निकलने पर बारिश में फंसना इन दिनों आम बात है। इस मौसम में बिन बुलाए बारिश आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

घर से बाहर निकलने से पहले स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए क्या करें-

वॉटरप्रूफ जिप- लॉक पाउच का इस्तेमाल

स्मार्टफोन चाहे महंगा हो या सस्ता यह हर यूजर के लिए कीमती होता है। ऐसे में इन दिनों घर से बाहर निकलने से पहले अपने बैग में एक वॉटरप्रूफ जिप- लॉक पाउच को रखना न भूलें।

इस पाउच को किसी भी नजदीकी स्टेशनरी शॉप या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस तरह के पाउच में आप जरूरत के समय स्मार्टफोन के अलावा दूसरे गैजेट को भी कैरी कर सकते हैं।

सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल

घर से बाहर निकलने से पहले बैग में वॉटरप्रूफ जिप- लॉक पाउच के साथ सिलिका जेल पैकेट को कैरी कर सकते हैं। सिलिका जेल नमी को सोखने का काम करते हैं। स्मार्टफोन थोड़ा बहुत बारिश में भीग भी जाता है तो सिलिका जेल पैकेट डिवाइस को नुकसान से बचाने का काम करेगा।

बारिश में भीग गया स्मार्टफोन अब क्या करें?

कई बार बारिश में फंसने के साथ स्मार्टफोन को लेकर देरी हो चुकी होती है। स्मार्टफोन को भीगने से नहीं बचा पाते हैं, ऐसे में डिवाइस को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए कुछ स्मार्ट टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

क्या करें

स्मार्टफोन को तुरंत स्विच ऑफ कर लें।स्मार्टफोन का कवर रिमूव कर इसके सभी पार्ट्स से पानी को साफ करें। स्मार्टफोन से पानी साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें। फोन ज्यादा ही भीग गया है तो साफ कर इसे सिलिका जेल के साथ कुछ घंटे छोड़ सकते हैं।

क्या न करें

बारिश में भीगे हुए स्मार्टफोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर जैसी चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। इसके अलावा, गीले स्मार्टफोन को तुरंत चार्जिंग पर लगाने की भूल भी न करें। भीगे हुए स्मार्टफोन को चावल के भरे डिब्बे में न रखें, इससे फोन के छोटे ओपन पार्ट्स में चावल के कंड़ फंस सकते हैं। फोन को शेक न करें, इससे डिवाइस के सारे पार्ट्स में पानी पहुंच सकता है।