विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक के 3 करोड़ अकाउंट्स में लगी सेंध, जानी क्या-क्या जानकारी हुई Hack

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 16 Oct 2018 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 08:13 AM (IST)

फेसबुक ने इस बात का खुलासा एक ब्लॉग पोस्ट में किया है। आपको बता दें कि 2 करोड़ 90 लाख ...और पढ़ें

फेसबुक के 3 करोड़ अकाउंट्स में लगी सेंध, जानी क्या-क्या जानकारी हुई Hack
फेसबुक के 3 करोड़ अकाउंट्स में लगी सेंध, जानी क्या-क्या जानकारी हुई Hack

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के करीब 3 करोड़ यूजर्स के अकाउंट में हैकर्स ने सेंध लगाई है। फेसबुक ने इस बात का खुलासा एक ब्लॉग पोस्ट में किया है। आपको बता दें कि 2 करोड़ 90 लाख यूजर्स के फेसबुक अकाउंट से डाटा चोरी होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1.5 करोड़ यूजर्स के नाम और कॉन्टैक्ट की डिटेल चुराई गई है। इनमें यूजर्स के फोन नंबर, ईमेल और प्रोफाइल आदि शामिल हैं। वहीं, 1.4 यूजर्स के यूजरनेम, जेंडर, भाषा, रिलेशनशिप, धर्म, जन्मदिन, एजुकेशन और आखिरी 10 जगहों पर विजिट करने की डीटेल्स हैक की गई हैं।

फेसबुक का क्या है कहना?

फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, “इस मामले को लेकर फेसबुक FBI का सहयोग कर रही है। FBI इस मामले की सक्रिय रूप से जांच-पड़ताल कर रहा है।” इस हैकिंग के चलते फेसबुक यूजर्स के अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट होने लगे। फेसबुक इस साइबर अटैक की जांच कर यह पता लगा रहा है कि हैकर्स ने उनके अकाउंट्स से क्या जानकारी चुराई है। इसकी जानकारी यूजर्स को भी दी जाएगी। फेसबुक ने कहा कि जितने फेसबुक अकाउंट में हैकिंग का अंदाजा लगाया गया है उससे कम यूजर्स ही प्रभावित हुई हैं। यह अटैक एक सिक्योरिटी में चूक के चलते हुई है। इसे फेसबुक से हटा दिया गया है।

पहले भी हुआ था अटैक:

फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि हमारे इंजीनियर्स ने एक सिक्योरिटी ब्रीच के बारे में पता लगाया है। इस सिक्योरिटी ब्रीच का असर हमारे 5 करोड़ यूजर अकाउंट्स पर पड़ा है। हम इस सिक्योरिटी ब्रीच को गंभीरता से ले रहे हैं और सभी को यह बताना चाह रहे हैं कि यूजर्स के अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम जल्द उठा लिया है।

फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स में ''View As'' फीचर के जरिए एक्सेस टोकन को हैक कर लिया गया था। इस एक्सेस टोकन वजह से Facebook यूजर्स अपने अकाउंट में हमेशा लॉग्ड-इन रहते हैं। यूजर्स बिना पासवर्ड दर्ज किए ही दोबारा फेसबुक में लॉग-इन कर लेते हैं। हैकर्स ने इसी डिजीटल टोकन पर अटैक किया था। Facebook ने कहा कि इस बग को ठीक कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 40 मिलियन यानी 4 करोड़ अतिरिक्त यूजर्स के एक्सेस टोकन को भी रीसेट कर दिया गया है।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/social-media-facebook-new-bug-comprises-50-million-user-accounts-know-how-to-prevent-your-personal-data-18485189.html

यह भी पढ़ें:

16MP फ्रंट कैमरा के साथ Honor 8X भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें Live Stream

एयरटेल ने जियो को टक्कर देने पेश किया 105 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

अमेजन-फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सेल में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें किस प्रोडक्ट की हुई सबसे ज्यादा बिक्री 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।