विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन-फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सेल में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें किस प्रोडक्ट की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 16 Oct 2018 09:37 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 08:13 AM (IST)

रेडसीर कंसल्टिंग ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने 9 से 14 अक्टूबर के दौरान करीब ...और पढ़ें

अमेजन-फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सेल में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें किस प्रोडक्ट की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
अमेजन-फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सेल में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें किस प्रोडक्ट की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर चल रही फेस्टिव सेल खत्म हो चुकी है। इस साल कंपनियों ने 5 दिन की फेस्टिव सेल के दौरान करीब 15,000 करोड़ रुपये का सामान बेचा है। अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट कंपनियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बिक्री स्मार्टफोन, बड़े उपकरण और फैशन कैटेगरी में दर्ज की गई है। रेडसीर कंसल्टिंग ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने 9 से 14 अक्टूबर के दौरान करीब 15,000 करोड़ रुपये या दो अरब डॉलर की बिक्री का आंकड़ा छुआ है। वहीं, पिछले साल की बात करें तो कंपनियों ने 2017 में फेस्टिव सीजन के दौरान 1.4 अरब डॉलर या 10,325 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।

अमेजन बनाम फ्लिपकार्ट: क्या है कंपनियों का कहना?

अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में पहले 36 घंटों में ही पिछले साल का आंकड़ा पार हो गया था। साथ ही यह भी बताया कि अमेजन की हर कैटेगरी में उम्मीद से ज्यादा बिक्री हुई। इस बार 80 फीसद ग्राहक छोटे शहरों से आए। वहीं, वहीं, फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि बिग बिलियन डेज सेल ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही पूरे भारतीय खुदरा उद्योग के लिए एक नया Benchmark बनाया है।

वहीं, पेटीएम मॉल पर आयोजित की गई महाकैशबैक सेल की बात करें तो यहां से करीब 1.2 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट बेचे गए हैं। इसके अलावा शॉपक्लूज के ने 15 लाख रुपये के प्रोडक्टस की बिक्री की है। कंपनी का कहना है कि उसके 75 फीसद ऑर्डर तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों से मिले हैं। स्नैपडील के अनुसार, कंपनी के पास इस बार 38 फीसद नए ग्राहक आए हैं।

यह भी पढ़ें:

एयरटेल ने जियो को टक्कर देने पेश किया 105 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

IRCTC ने पेश किया AskDisha, यात्रियों को मिलेगा उनके हर सवाल का जवाब

Honor 8X फर्स्ट इम्प्रैशन रिव्यू: पढ़ें 20000 रुपये के प्राइज सेगमेंट में कैसा है यह फोन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।