Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 देशों की तकनीक का पूरी दुनिया मानती है लोहा, जानें भारत क्यों है खास

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 09 Jul 2018 07:21 AM (IST)

    अमेरिका, जापान, इजरायल, भारत औक चीन जैसे देशों की तकनीक का पूरी दुनिया ने लोहा माना है।

    इन 5 देशों की तकनीक का पूरी दुनिया मानती है लोहा, जानें भारत क्यों है खास

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको उन 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी तकनीक का पूरी दुनिया लोहा मानती है। तो जानते हैं इन देशों के नाम और ये भी कि क्या है यहां खास।

    यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका

    तकनीक के मामले में अमेरिका दुनिया के किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे आगे है। इस देश में ही NASA का सेंटर है, जहां दुनियाभर के बड़े वैज्ञानिक अपने शोध से परिक्षण तक को अंजाम देते हैं। इंटरनेट का जन्म अमेरिका में ही हुआ था। इसके अलावा जीपीएस(ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) को दुनिया के सामने पहली बार लाने वाला देश भी अमेरिका ही है। इसके अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सिलिकॉन वैली में गूगल, फेसबुक और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों का हेडक्वाटर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान

    जापान को परमाणु तकनीक, रोबोटिक्स, फोटोग्राफी और ट्रांसपोर्टेशन जैसी तकनीक के लिए जाना जाता है। जापान की सोनी, कैनन, निटेंडो, मित्सुबिशी, सुजुकी, टोयोटा और होंडा जैसी कंपनियों ने पूरी दुनिया में अपनी तकनीक का लोहा मनवाया है। जापान उन देशों में आता है जिसकी तकनीक की विश्वसनीयता पूरी दुनिया में कायम है।

    इजरायल

    छोटा सा देश इजरायल अपनी आधुनिक तकनीक के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इजरायल अपनी सेटेलाइट, मिलिट्री और सिटीजन ड्रोन, मेडिसिन और सेल्फ ड्राइविंग के लिए मशहूर है। इसके अलावा इसकी 'फ्यूचरिस्टिक' तकनीक इसे दुनिया में किसी भी दूसरे देश से अलग और खास बनाती है।

    भारत

    तकनीक और विज्ञान के मामले में भारत हमेशा से आगे रहा है। चाहे फिर वो गणित हो या फिर सर्जरी की थ्योरी भारत ने दुनिया को विज्ञान के कई फॉर्मुले और तकनीक दिए है। आज भारत को आईटी, अकाउंटिंग और कस्टमर सर्विस के लिए पूरी दुनिया भर में जाना जाता है।

    चीन

    मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में चीन को एक अलग ही पहचान मिली है। चीन ने प्रिंटिंग प्रेस, गनपाउडर, पेपर और कार्टोग्राफी जैसी चीजों की शुरआत की।

    यह भी पढ़ें:

    इन 7 स्मार्टफोन्स में सबसे पहले आए दुनिया के ये 7 नए फीचर्स

    स्टूडेंट्स के लिए बनाए गए 5 इन लैपटॉप्स पर मिल रहा है 12,773 रुपये तक का डिस्काउंट

    फिल्मों जैसी सीन को अब इन ड्रोन्स से करें रिकॉर्ड, 50 मीटर तक की ऊचांई से करें शूट