विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL ने Jio से आधी कीमत में उतारा Yearly प्लान, मिलेगा दोगुना से भी ज्यादा डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 26 Jun 2018 03:50 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Jun 2018 10:26 AM (GMT+05:30)

BSNL ने रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती देते हुए ईयरली प्लान बाजार में उतारा है

BSNL ने Jio से आधी कीमत में उतारा Yearly प्लान, मिलेगा दोगुना से भी ज्यादा डाटा
BSNL ने Jio से आधी कीमत में उतारा Yearly प्लान, मिलेगा दोगुना से भी ज्यादा डाटा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए एक और नया प्लान बाजार में उतारा है। इस नए वार्षिक प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा के हिसाब से 730GB डाटा का लाभ मिलेगा। वहीं, रिलायंस जियो के वार्षिक प्लान में यूजर्स को 350 GB डाटा दिया जाता है। साथ ही इसकी कीमत जियो के प्लान से काफी ज्यादा है।

BSNL का 1,999 रुपये वाला वार्षिक प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस वार्षिक प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल के साथ, प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है, यानी की इस प्लान में यूजर्स को कुल 730GB डाटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान फिलहाल चैन्नई और तमिलनाडु सर्कल के लिए है। साथ ही BSNL में यूजर्स को 3G इंटरनेट का लाभ मिलता है।

जियो का 1,999 रुपये वाला प्लान

जियो के 1,999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में जियो के अन्य प्लान्स की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 125GB डाटा बिना किसी डेली लिमिट के मिलता है। यानी कि इस प्लान में यूजर्स को डाटा इस्तेमाल करने की कोई लिमिट सेट नहीं की गई है।

जियो का 4,999 रुपये वाला वार्षिक प्लान

वार्षिक प्लान की बात करें तो रिलायंस जियो के इस वार्षिक प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैधता के साथ 350GB डाटा दिया जाता है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें

मोबाइल नंबर में होगा बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से जारी होंगे 13 अंकों के नंबर

OnePlus 6-Nokia X6 की तरह ही बिके Xiaomi Mi 8 सीरीज के समार्टफोन, जानें क्या है खास

जियो ने BSNL के टक्कर में उतारा एक और प्लान, डेली मिलेगा 6.5GB डाटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।