यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MWC 2018: दुनिया का पहला 16000 mAh बैटरी स्मार्टफोन लॉन्च, पढ़ें अन्य स्पेसिफिकेशन्स
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनिया का पहला बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी है खास

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में Avenir मोबाइल्स ने अपने तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Avenir के पास Energizer का लाइसेंस है। तीनों हैंडसेट- Energizer पावर मैक्स P16K प्रो, Energizer पावर मैक्स P490S और Energizer हार्डकेस H590S में रियर और फ्रंट दोनों साइड ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें फुल व्यू डिस्प्ले मौजूद है।
16000 mAh बैटरी के साथ इस फोन ने खींचा सबका ध्यान

तीनों हैंडसेट्स में से पावर मैक्स P16k प्रो ने शो जीत लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फोन में 16000 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ओक्टा-कोर मीडिया टेक Helio P25 के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इस हैंडसेट में 16MP + 13MP ड्यूल रियर सेटअप के साथ फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में 13MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन 8.0 ओरियो पर काम करता है।
पावर मैक्स P490S की डिटेल्स:
इस डिवाइस में 4.95 इंच का FWVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है।एंड्रॉयड ओरियो पर कार्य करने वाले इस फोन में क्वैड-कोर मीडिया टेक MT6739 के साथ 2GB रैम दी गई है। इसमें 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। इसमें 8MP+0.3MP रियर कैमरा सेटअप और 5MP+0.3MP फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है।
Energizer Hardcase H590S
इस फोन में 5.9 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है ।ओक्टा कोर मीडिया टेक P23 प्रोसेसर के साथ इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
इसमें भी ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट में 16MP प्राइमरी सेंसर के साथ 0.3MP सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं, इसके रियर पर 13MP+0.3MP ड्यूल कैमरा दिया गया है।
इन स्मार्टफोन्स की कीमतों का अभी उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीद है की कंपनी इन फोन्स को भारत भी लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें:
MWC 2018: वीवो ने Apex फुल व्यू कांसेप्ट स्मार्टफोन किया पेश, जानें खासियतें
MWC: सोनी एक्सपीरिया ने Ear Duo किया लॉन्च, एप्पल AirPods और सैमसंग गियर IconX से टक्कर
सोनी एक्सपीरिया XZ2 और XZ2 कॉम्पैक्ट में होगी 4k रिकॉर्डिंग, पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
MWC 2018 में सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस पेश, जानें पूरी डिटेल
Huawei ने MWC में पेश किया पहला 5G चिपसेट, क्वॉलकॉम और इंटेल से टक्कर