विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MWC 2018: वीवो ने Apex फुल व्यू कांसेप्ट स्मार्टफोन किया पेश, जानें खासियतें

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 26 Feb 2018 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 06:46 PM (IST)

वीवो ने MWC ने 98 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाला कांसेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है, जानें क्या है खास

MWC 2018: वीवो ने Apex फुल व्यू कांसेप्ट स्मार्टफोन किया पेश, जानें खासियतें
MWC 2018: वीवो ने Apex फुल व्यू कांसेप्ट स्मार्टफोन किया पेश, जानें खासियतें

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपना Apex फुल व्यू कांसेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 98 प्रतिशत है।इस फोन ने बेजल लेस को एक अलग ही स्तर पर ला दिया है। वीवो का कहना है की उसका फुल व्यू डिस्प्ले नई इंजीनियरिंग का परिणाम है और यह कैमरा, स्पीकर और सेंसर एलिमेंट्स के मामले में मील का पत्थर साबित होगा। 98 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो पाने के लिए वीवो ने डिस्प्ले के लिए OLED पैनल का चयन किया है।

क्या है फोन में खास:

इस कांसेप्ट डिवाइस में अब तक किसी भी स्मार्टफोन में मौजूद बेजल में से सबसे पतले बेजल हैं। टॉप और साइड बेजल सिर्फ 1.8mm और बॉटम बेजल 4.3mm के हैं। इसके अलावा वीवो ने डिस्प्ले के फ्रंट से स्पीकर हटा लिया है। इसमें स्क्रीन ही स्पीकर का काम करेगी। इस फीचर को लाने के लिए स्क्रीन साउंड कास्टिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। वीवो ने अंदर एक दस और तीन एम्प्लीफायर लगाए हैं।

वीवो ने हाल ही में X20 प्लस UD लॉन्च किया था। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वीवो ऐसे किसी फीचर के साथ कमर्शियली उपलब्ध होने वाला पहले फोन बन चुका है। Apex फुल व्यू कांसेप्ट फोन के साथ फोन के नीचे की हाफ स्क्रीन में कहीं भी उंगली लगाने पर फोन अनलॉक हो जाएगा। वीवो ने Apex फुल व्यू स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:

सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 Plus MWC 2018 में बेहतर कैमरा और टेक्नोलॉजी के साथ हुए लॉन्च

नोकिया 7 प्लस ड्यूल रियर कैमरा के साथ MWC में लॉन्च, पढ़ें कीमत और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S9, S9 प्लस MWC 2018 में आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें LIVE इवेंट

MWC 2018: लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गई इन स्मार्टफोन्स की जानकारी

MWC 2018: 5 स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगा अल्काटेल, कीमत और फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।