एंड्रॉयड फोन की स्क्रीन को करना चाहते हैं रिकॉर्ड तो ये हैं 2017 के बेस्ट स्क्रीन रिकॉर्डर
ऑनलाइन कई ऐसी स्क्रीन रिकॉर्डर एप्स हैं जिनकी मदद से आप किसी खास एरिया को रिकॉर्ड कर सकते हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मौजूदा समय में ऑनलाइन कई ऐसी एप्स हैं जो आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना देती हैं। इसी के तहत स्क्रीन रिकॉर्डिंग एप्स भी इनमें शामिल होती है जो आपके लिए कुछ नई चीजें सीखना आसान बना देती हैं। ये स्क्रीन रिकॉर्डर आपको फुल स्क्रीन या स्क्रीन के किसी खास एरिया को रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। आप बिना किसी झंझट के स्क्रीन को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको 2017 के 5 बेस्ट स्क्रीन रिकॉर्डर के बारे में बता रहे हैं।
AZ Screen Recorder
AZ स्क्रीन रिकॉर्डर एंड्रॉयड यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर एप हैं। इस एप को अभी तक 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। आप फोन को बिना रूट किए इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप एक यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो यह एप आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। आप इसकी मदद से अपने एंड्रॉयड फोन की स्क्रीन को फुल HD में रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप की मदद से आप बिना किसी टाइम लिमिट के स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Icecream Screen Recorder
अगर आप स्क्रीन को रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो यह रिकॉर्डर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। यह सॉफ्टवेयर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है जो पहली बार स्क्रीन रिकॉर्डर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। इस सॉफ्टवेयर की बस एक ही कमी है कि इसके जरिए आप सिर्फ 5 मिनट का ही रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप उससे ज्यादा की रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो आप दोबारा रिकॉर्ड कर उन्हें एक साथ मर्ज कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग के समाप्त होने पर आपका वीडियो .webm फॉर्मेंट में सेव हो जाएगा। आप किसी भी टूल की मदद से .webm को MP4 में कनर्वट कर सकते हैं। साथ ही, इसकी खासियत है कि यह बिना वॉटरमार्क के उपलब्ध है।
iSpring Free Cam
इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप स्क्रीन को फुल HD में रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप इस सॉफ्टवेयर को इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी मेल आईडी देनी होगी। इसकी खास बात यह है कि इसमें बिना किसी टाइम लिमिट के जितनी मर्जी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही, सेव हुए वीडियो को आपको किसी दूसरे फॉर्मेंट में बदलने की जरुरत नहीं होगी। अगर आप पेड स्क्रीन रिकॉर्डर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यह सॉफ्टवेयर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद, आप अपने वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही इसे डायरेक्ट यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं।
NVIDIA ShadowPlay
इस सॉफ्टवेयर की मदद से भी आप अपने गेमप्ले को हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको NVIDIA GeForce का इस्तेमाल आना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते तो इसके बदले आप Open Broadcaster Software का इस्तेमाल कर सकते हैं। NVIDIA ShadowPlay का UI काफी साफ और उपयोग करने में आसान है। इसके साथ ही, इसमें रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले आप इसे मोड, शैडो टाइम, क्वालिटी और ऑडियो सेट कर सकते हैं।
Open Broadcaster Software
ओपन ब्रॉडकास्टर सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने स्क्रीन और गेमप्ले को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने डेस्कटॉप स्क्रीन और गेमप्ले को हाई FPS पर फुल रेजोल्यूशन में रिकॉर्ड कर सकते हैं। गेमप्ले रिकॉर्ड करने के लिए आपको सिर्फ उस गेम को इस सॉफ्टवेयर में एड करना पड़ेगा, जिसे आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं। गेम को सॉफ्टवेयर में एड करें, फिर गेम खेलना शुरू करें और रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार गेमप्ले को रिकॉर्ड करने के लिए इसकी सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
गूगल की यह नई एंड्रॉयड एप नहीं होने देगी आपका डाटा Waste
गूगल ने यूजर्स के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से डाटा चोरी करने वाली एप का लगाया पता
अब आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट में ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियोज