Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan 2025: इस दिन रखा जाएगा पहला रोजा; अभी नोट करें सही तारीख

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 08:13 AM (IST)

    इस्लाम धर्म में रमजान (Ramadan 2025 date) के महीने को अधिक पवित्र महीना माना जाता है। इस माह की शुरुआत चांद को देखकर तय की जाती है। रमजान में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह सभी लोगों की दुआएं कबूल करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कब से शुरू होगा रमजान का महीना और पहला रोजा कब रखा जाएगा?

    Hero Image
    Ramadan 2025: कब से शुरू है रमजान? (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मुस्लिम धर्म के लोग रमजान (Ramadan 2025) के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान के महीने को अच्छे कर्म करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस महीना में रोजा रखा जाता है और उसके नियम का पालन करना बेहद आवश्यक होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजाना नमाज अदा की जाती है और लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इस दौरान मस्जिदों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमजान माह की शुरुआत चांद को देखकर ही तय की जाती है। रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में दिखता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि रमजान से जुड़े विशेष नियम के बारे में।

    रमजान 2025 डेट (Ramadan 2025 Start Date)

    देश में 28 फरवरी को चांद नजर नहीं आया, जिससे यह तह हो गया है कि पहला रोजा 2 मार्च (Ramadan 2025 Kab Se Hai) को रखा जाएगा। इस दिन से रमजान महीने की शुरुआत होगी।

    यह भी पढ़ें: Ramadan 2025: कब शुरू होगा रमजान का पाक महीना? नोट करें सही डेट

    इन नियम का करें पालन

    • यदि आप रोजा रख रहे हैं, तो इसके लिए विशेष बातों का ध्यान में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन न करने से रोजा टूट सकता है।  
    • रमजान में रोजाना 5 वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए।
    • रोजा के समय कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
    • इसके अलावा किसी से भी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।  
    • किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए।  
    • रोजा में गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए।
    • सहरी करने के बाद रोजा शुरू हो जाता है। इसके बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
    • रोजा के दौरान महिलाओं और बड़े-बुर्जुगों का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
    • शाम को नमाज पढ़ने के बाद रोजा खोलना चाहिए।  
    • रोजाना इफ्तार के समय तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।  

    कब रखा जाता है पहला रोजा?

    इस्लामिक कैलेंडर का आठवें महीने यानी शाबान महीने के अंतिम दिन चांद देखने के बाद ही रमजान महीने की शुरुआत होती है। इसके अगले दिन पहला रोजा रखा जाता है।  

    यह भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2025: रमजान के बाद इस दिन होगा ईद के चांद का दीदार, आज से ही शुरू कर दें तैयारी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।