Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हथेली के सूर्य पर्वत पर बना है त्रिकोण, गुप्त विद्याओं के साथ मिलेगा मान-सम्मान

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 07:48 PM (IST)

    हस्त रेखा शास्त्र में त्रिभुज का चिह्न शुभ माना जाता है। सूर्य पर्वत पर त्रिकोण का निशान व्यक्ति को प्रसिद्धि सम्मान और सफलता दिलाता है। यह करियर और स ...और पढ़ें

    जीवन में भाग्य और सफलता का और भी मजबूत संकेत देता है यह चिह्न।
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्त रेखा शास्त्र में त्रिभुज का चिह्न किसी भी जगह पर होना शुभ माना जाता है। जिस भी पर्वत पर त्रिभुज बना होता है, उस ग्रह से संबंधित गुणों में इजाफा करता है। यह जीवन की अशुभ स्थितियों में भी व्यक्ति को बचाने का संकेत देता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य पर्वत पर त्रिकोण का निशान (Triangle meaning on sun mount) शुभ माना जाता है। हथेली में अनामिका उंगली के नीचे का भाग सूर्य पर्वत कहलाता है। यदि सूर्य रेखा भी इस त्रिकोण को छूती है या उसके पास से गुजरती है, तो यह व्यक्ति के जीवन में भाग्य और सफलता का और भी मजबूत संकेत है।

    सूर्य पर्वत पर बना त्रिभुज का चिह्न (fortune signs in Palmistry) बताता है कि व्यक्ति को जीवन में प्रसिद्धि, सम्मान और सफलता मिलेगी। व्यक्ति के करियर, प्रसिद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है। नेतृत्व करते हुए ये अपने साथ जुड़े लोगों को भी बढ़ाते हैं आगे।  

    त्रिकोण का शुभ प्रभाव 

    सूर्य पर्वत पर त्रिकोण का निशान व्यक्ति को उसके क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाता है। यह निशान व्यक्ति के जीवन में सफलता और उच्च पद प्राप्त करने की संभावनाओं को भी दिखाता है। 

    ऐसे लोगों की कला, संगीत और लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में न सिर्फ रुचि होती है, बल्कि इन क्षेत्रों में वो सफलता भी पाते हैं। ऐसे लोग व्यापार में भी सफलता पाते हैं।

    त्रिभुज का आकार भी महत्वपूर्ण 

    यदि त्रिभुज का आकार बड़ा है, तो निश्चित रूप से व्यक्ति को जीवन में बड़ी सफलता और प्रसिद्धि मिलने की संभावना होती है। यदि त्रिभुज का आकार छोटा है, तो भी उसे सफलता मिलेंगी, लेकिन ये बहुत बड़ी नहीं होंगी। 

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण, सूतक काल से पहले जानिए कब करें तर्पण 

    यदि सूर्य पर्वत यह निशान बुध पर्वत की ओर झुका हुआ हो, तो ऐसे लोगों की रुचि लेखन, कला, गुप्त विद्या में होती है। ऐसे लोग न सिर्फ आशावादी और दूरदर्शी होते हैं, बल्कि ये नेतृत्वकर्ता भी होते हैं और इनके चेहरे पर गजब का आकर्षण होता है। ऐसे परेशानियों का डट कर सामना करते हैं और किसी भी परिस्थिति में डरते नहीं हैं। 

    यह भी पढ़ें- Mars Transit 2025: 28 जुलाई को आमने-सामने होंगे शनि और मंगल, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।