November 2025 Wedding Dates: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां? नोट करें सही डेट एवं मुहूर्त
सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी (November 2025 Wedding Dates) तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन जगत के पालनहार योग निद्रा से जागृत होते हैं। देवउठनी एकादशी से सभी प्रकार के शुभ काम किए जाते हैं। देवशयनी एकादशी तिथि को चातुर्मास समाप्त होता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह मनाया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। November 2025 Shubh Vivah Muhurat: सनातन धर्म में कार्तिक महीने का खास महत्व है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। इस शुभ अवसर पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां तुलसी की पूजा की जाती है।
तुलसी विवाह के दिन से विवाह मुहूर्त का शंखनाद होता है। इस दिन से विवाह समेत सभी प्रकार के मांगलिक काम किए जाते हैं। वहीं, चातुर्मास देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होता है। आइए जानते हैं कि नवंबर महीने में कितने दिन शहनाइयां बजेंगी।
यह भी पढ़ें: भगवान राम ने वनवास में की थी इस शक्तिपीठ की पूजा, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं देवी
चातुर्मास 2025
वैदिक पंचांग के अनुसार, 06 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। इसके लिए देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होता है।
वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु जागृत होते हैं। भगवान विष्णु के जागृत होने वाली तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल 01 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। कुल मिलाकर कहें तो 06 जुलाई से 01 नवंबर तक चातुर्मास रहेगा। वहीं, 02 नवंबर को तुलसी विवाह (Shubh Muhurat in November 2025) है। इस दिन से सभी मांगलिक काम किए जाएंगे।
नवंबर माह विवाह मुहूर्त
- ज्योतिषियों की मानें तो 02 नवंबर को तुलसी विवाह है। अतः 02 नवंबर को विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
- तुलसी विवाह के पश्चात 03 नवंबर को विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का संयोग है। कार्तिक माह के त्रयोदशी तिथि के दिन गोधूलि बेला तक लग्न मुहूर्त है।
- 06 नवंबर के दिन लग्न मुहूर्त है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग पड़ रहा है। जातक अपनी सुविधा के अनुसार नवंबर महीने में विवाह तिथि का चयन कर सकते हैं।
- अगहन माह में चतुर्थी तिथि से लेकर शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तक अंतराल पर विवाह के लिए लग्न मुहूर्त है। आसान शब्दों में कहें तो 08 नवंबर से लेकर 30 नवंबर ( 08, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30) तक विवाह मुहूर्त है।
- जातक (विवाह योग्य वर और वधू) विवाह तिथि के लिए स्थानीय पंडित और ज्योतिष से सहारा लेकर भी मैरिज डेट फिक्स कर सकते हैं। स्थानीय पंचांग के अनुसार, विवाह तिथि में अंतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें: महादेव की पूजा करते समय करें ये सरल उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।