Somwar Ke Upay: महादेव की पूजा करते समय करें ये सरल उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन
वैदिक पंचांग के अनुसार सोमवार 21 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव महादेव (Somwar Ke Upay) और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही साधक पर महादेव की कृपा बरसती है। भगवान शिव के शरणागत रहने वाले साधक को उच्च लोक में स्थान मिलता है।
अतः साधक भक्ति भाव से महादेव की पूजा करते हैं। इस समय अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार गंगाजल या दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। भगवान शिव जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से जीवन खुशियों से भर जाता है।
यह भी पढ़ें: Parashurama Jayanti पर सौभाग्य योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना लाभ
शिव बिल्वाष्टकम्
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं।
त्रिजन्म पापसंहारम् ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
त्रिशाखैः बिल्वपत्रैश्च अच्चिद्रैः कोमलैः शुभैः।
तवपूजां करिष्यामि ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
कोटि कन्या महादानं तिलपर्वत कोटयः।
काञ्चनं क्षीलदानेन ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
काशीक्षेत्र निवासं च कालभैरव दर्शनं।
प्रयागे माधवं दृष्ट्वा ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
इन्दुवारे व्रतं स्थित्वा निराहारो महेश्वराः।
नक्तं हौष्यामि देवेश ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
रामलिङ्ग प्रतिष्ठा च वैवाहिक कृतं तधा।
तटाकानिच सन्धानम् ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
अखण्ड बिल्वपत्रं च आयुतं शिवपूजनं।।
कृतं नाम सहस्रेण ऐकबिल्वं शिवार्पणं।
उमया सहदेवेश नन्दि वाहनमेव च।।
भस्मलेपन सर्वाङ्गम् ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
सालग्रामेषु विप्राणां तटाकं दशकूपयो:।
यज्नकोटि सहस्रस्च ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
दन्ति कोटि सहस्रेषु अश्वमेध शतक्रतौ।
कोटिकन्या महादानम् ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
बिल्वाणां दर्शनं पुण्यं स्पर्शनं पापनाशनं।
अघोर पापसंहारम् ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
सहस्रवेद पाटेषु ब्रह्मस्तापन मुच्यते।
अनेकव्रत कोटीनाम् ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
अन्नदान सहस्रेषु सहस्रोप नयनं तधा।
अनेक जन्मपापानि ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
बिल्वस्तोत्रमिदं पुण्यं यः पठेश्शिव सन्निधौ।
शिवलोकमवाप्नोति ऐकबिल्वं शिवार्पणं।।
सोमवार के उपाय
- अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल से अभिषेक करें। आप चाहे तो सामान्य जल से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
- अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय दूध, दही या घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- अगर आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शुद्ध शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
- अगर आप जीवन में व्याप्त दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है।
यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।