Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neem Karoli Baba को कंबल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए? इन बातों का रखें खास ध्यान

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 11:15 AM (IST)

    देशभर में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) अधिक प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड के नैनीताल में नीम करोली बाबा का आश्रम है, जहां रोजाना अधिक संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाया जाता है। इससे भक्त को शुभ की प्राप्ति होती है।

    Hero Image

    एक महान संत थे नीम करोली बाबा 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा को उनके अनुयायी हनुमान जी का अवतार मानते हैं। वर्तमान में उन्हें चमत्कारों, शिक्षाओं की वजह से अधिक जाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि उनके माता-पिता ने नीम करोली बाबा की कम उम्र में ही शादी कर दी थी, लेकिन उन्होंने साधु बनने की वजह से घर का त्याग कर दिया था। उन्होंने जीवन के दौरान देशभर की कई जगहों की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने लोगों को भक्ति का संदेश दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा नीम करौली (neem karoli baba kambal ki kahani) को प्रसाद के रूप में फल, मिठाई समेत कई चीजों को अर्पित किया जाता है। साथ ही कंबल चढ़ाने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाबा नीम करौली को कंबल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके बारे में विस्तार से।

    Neem Karoli Baba (15)

    नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाते समय सच्चे मन से 'जय बाबा नीम करोली' बोल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका जप करने से भक्त को नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन के संकट दूर होते हैं।

    इसके अलावा कंबल चढ़ाते समय अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए नीम करोली बाबा से प्रार्थना करें। ऐसा माना जाता है कि इससे नीम करोली बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    कहां रखें नीम करोली बाबा का कंबल

     

    • नीम करोली बाबा के आश्रम से मिला कंबल को पवित्र जगह पर रखना चाहिए। इसे भूलकर भी किसी अन्य बिस्तरों के साथ न रखें।
    • अगर आप किसी काम के लिए कहीं जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय कंबल को माथे से लगाकर निकलें।
    • नीम करोली बाबा के भक्त कंबल की मंगलवार और शनिवार के दिन पूजा-अर्चना करें। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।

    यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: अच्छा समय आने पर मिलते हैं ये संकेत, छट जाते हैं दुख के बादल

    नीम करोली बाबा से जुड़े संकेत

    • अगर आपको जीवन में कोई बदलाव देखने को मिले, तो ऐसे में आपको नीम करोली बाबा के दर्शन करने चाहिए। इससे यह संकेत मिलते हैं कि आपको नीम करोली बाबा कैंची धाम बुला रहे हैं।
    • इसके अलावा किसी शुभ अवसर पर आपको किसी संत ने दर्शन दिए हैं, तो इससे यह संकेत मिलते हैं कि इंसान के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। साथ ही जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर हो सकते हैं।


    यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इन 4 बुरी आदतों के कारण नहीं मिलती कामयाबी, आज ही करें इनमें बदलाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।