Nag Panchami 2025 Daan: नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
हर साल सावन माह के प्रत्येक मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत मनाया जाता है। इस साल मंगला गौरी व्रत और नाग पंचमी का त्योहार (Nag Panchami 2025 Daan) एकसाथ मनाया जाएगा। इसके लिए नाग पंचमी के दिन भक्ति भाव से शिव परिवार संग नाग देवता की पूजा की जाएगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और नाग देवता की पूजा की जाती है। वहीं, पूजा के समय नाग देवता का दुग्धाभिषेक भी किया जाता है। मत है कि नाग देवता दुग्धाभिषेक से जल्द प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधकों पर बरसाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में नाग पंचमी के दिन दान करने का भी विधान है। अतः साधक नाग पंचमी के दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करते हैं। नाग पंचमी के दिन अन्न और धन का दान किया जाता है।
अगर आप भी नाग देवता की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें। इन चीजों का दान करने से साधक पर नाग देवता की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगा।
यह भी पढ़ें- Nag Panchami Puja Vidhi 2025: कैसे करनी है नाग पंचमी की पूजा, नोट कीजिए विधि और सामग्री
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक करियर में सफल होने के लिए नाग पंचमी के दिन गेहूं का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक नाग पंचमी के दिन पूजा के बाद धान के लावा का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक नाग पंचमी के दिन जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन कराएं।
- कर्क राशि के जातक राहु-केतु की शांति के लिए नाग पंचमी के दिन दूध का दान करें।
- सिंह राशि वाले नाग देवता की कृपा पाने के दिन पूजा के बाद गेहूं और धन का दान करें।
- कन्या राशि के जातक वास्तु दोष दूर करने के लिए नाग पंचमी के दिन बांसुरी का दान करें।
- तुला राशि के जातक नाग पंचमी के दिन चांदी से निर्मित नाग और नागिन का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए लाल रंग के कपड़ों का दान करें।
- धनु राशि के जातक नाग पंचमी के दिन पूजा के बाद गरीबों के मध्य चावल का दान करें।
- मकर राशि के जातक शुभ कामों में सफलता के लिए नाग पंचमी के दिन नमक का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक नाग देवता की कृपा पाने के लिए छाता और चप्पल का दान करें।
- मीन राशि के जातक जीवन में व्याप्त संकट को दूर करने के लिए अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ें- कद्रू के छल से विनता बनी दासी, गरुड़ ने मां को ऐसे कराया दासत्व से मुक्त... पढ़ें पौराणिक कहानी
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।