Moles Significance: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना होता है शुभ, मिलता है खूब धन
सनातन धर्म में सामुद्रिक शास्त्र का महत्व है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट और शरीर पर तिल के बारे में विस्तार से बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर तिल (Moles Significance) शुभ और अशुभ साबित होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर पर किन जगहों पर तिल का होना शुभ माना जाता है और जीवन में किस तरह के संकेत मिलते हैं?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Moles Significance: ज्योतिष शास्त्र का एक भाग है सामुद्रिक शास्त्र। इसके द्वारा व्यक्ति के वर्तमान से लेकर भविष्य तक की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जाती है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर कुछ विशेष निशान के बारे में बताया गया है। इनमें तिल (Meanings of Body Moles) का भी उल्लेख किया गया है। कुछ तिल (Shubh Til) भाग्य में भी वृद्धि करते हैं। साथ ही सफलता प्राप्ति के संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
सीने पर तिल का होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीने के बीच में तिल होता है। वो लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों पर हमेशा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही हर सेक्टर में सफलता हासिल करते हैं और अपनी एक अलग से पहचान बनाते हैं
(Pic Credit-freepik)
गाल पर तिल होना
इसके अलावा गाल पर भी तिल का होना शुभ माना जाता है। जिन लोगों के गाल पर तिल होता है। वो अच्छी किस्मत वाले होते हैं। इन लोगों को जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या नहीं होती। साथ ही अपने पार्टनर के साथ बेहद ईमानदारी निभाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के उल्टे गाल पर तिल होता है। वो अधिक खर्चीले स्वभाव वाले होते हैं।
नाभि पर तिल का होना
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के नाभि के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है। वो लोग खाने-पीने के बेहद शौकीन होते हैं। इसके अलावा नाभि के आसपास या फिर नाभि के भीतर तिल होने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। साथ ही अधिक मेहनत के द्वारा कामों को सफलता प्राप्त करते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इन 3 जगहों पर भूलकर भी न रखें धन, वरना पैसों की होगी कमी
हथेली पर तिल का होना
जिन लोगों की दाईं हथेली पर तिल होता है। वो लोग कारोबार में सफलता हासिल करते हैं और मनचाहा करियर मिलता है। साथ ही धन की कमी नहीं होती।
होठों के ऊपर तिल का होना
इसके अलावा होठों के ऊपर के हिस्से पर तिल का होना शुभ माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होठों के ऊपर तिल होता है। उन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है। साथ ही उन्हें सभी कामों में सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2025 Gift: वैलेंटाइन वीक में भूलकर भी न दे ऐसें गिफ्ट, वरना रिश्ते में आ सकती है खटास
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।