Lucky Moles: इन अंगों पर तिल होने का है खास मतलब, जानिए क्या कहता है समुद्र शास्त्र
Lucky Moles समुद्र शास्त्र में मानव शरीर के अंगों की संरचना और तिल के आधार पर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। यह शास्त्र ऋषि समुद्र द्वारा लिखा गया था इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि शरीर के अंगों की संरचना व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताने में सक्षम है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lucky Moles: शरीर पर तिल होना एक आम बात है। लेकिन समुद्रशास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद तिलों का एक खास मतलब होता है। यह हमें हमारे भविष्य के बारे में कई संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर के किन स्थानों पर तिल होने से होने से व्यक्ति को शुभ संकेत मिलते हैं।
गाल पर तिल का अर्थ
समुद्रशास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस स्थान पर तिल होने से व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है। ऐसे लोगों को समय-समय पर धन लाभ होता रहता है। वहीं बाएं गाल पर तिल होने का अर्थ है कि व्यक्ति बहुत ही खर्चीला है।
यहां का तिल माना जाता है शुभ
कई लोगों के माथे पर तिल होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, माथे पर तिल होने का एक बहुत ही खास मतलब है। इसका अर्थ है कि ऐसे लोगों के पास धन हमेशा बढ़ता रहता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से सफलती पाते हैं।
क्या कहता है हथेली का तिल
बहुत कम लोगों की हथेली में तिल पाया जाता है। लेकिन जिन लोगों की हथेली में तिल होता है वह जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। किस्मत भी हमेशा इन लोगों का साथ देती है। वहीं, समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के दाहिने भुजा पर तिल होने का अर्थ है कि व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होने वाली है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यह शास्त्र ऋषि समुद्र द्वारा लिखा गया था, इसलिए इसे समुद्र शास्त्र कहा जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।