सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का पूरे शरीर का विश्लेषण करके उसके व्यवहार और भविष्य के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है।
शरीर के कई स्थान पर तिल होते हैं। समुद्र शास्त्र में हर तिल का एक खास मतलब माना जाता है।
जहां कुछ तिल में शुभ माने जाते हैं, तो वहीं शरीर के कुछ तिलों को अशुभ परिणाम से भी जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते है कि शरीर के किन अंगों पर तिल होना व्यक्ति के लिए अच्छा माना जाता है।
अगर किसी व्यक्ति के माथे पर के तिल पाया जाता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को कभी भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
अगर किसी व्यक्ति की नाभि के ऊपर या आस पास तिल होता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को कभी दरिद्रता नहीं झेलनी पड़ती।
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
वहीं बाएं गाल पर तिल होना एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता। समुद्र शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ऐसा व्यक्ति अधिक खर्चीला होता है।
जिस व्यक्ति के सीने के बीचो-बीच तिल पाया जाता है, ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। इन लोगों को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है।
अगर आपके शरीर पर भी इन हिस्सों में किसी जगह तिल है तो आप किसी खुशनसीब से कम नहीं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com