Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Krishna Janmashtami 2024: मासिक जन्माष्टमी पर शोभन योग समेत बन रहे हैं ये 5 संयोग, प्राप्त होगा अक्षय फल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 07:56 PM (IST)

    Masik Krishna Janmashtami 2024 पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 03 जनवरी को संध्याकाल (शाम) 07 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 04 जनवरी को देर रात 10 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म निशा काल में हुआ है। अतः 03 जनवरी के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Masik Krishna Janmashtami 2024: मासिक जन्माष्टमी पर शोभन योग समेत बन रहे हैं ये 5 संयोग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2024: हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस मनाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। वहीं, हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक जन्माष्टमी मनाई जाती है। तदनुसार, साल 2024 में प्रथम मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 03 जनवरी को है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्लभ शोभन योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन संयोग में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, शुभ मुहूर्त एवं शुभ योग जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

    शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 03 जनवरी को संध्याकाल (शाम) 07 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 04 जनवरी को देर रात 10 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म निशा काल में हुआ है। अतः 03 जनवरी के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।  

    शोभन योग

    मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। शोभन योग का निर्माण दिन भर तक है। इस योग का समापन 04 जनवरी को सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर होगा। इस दौरान भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा, कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। रवि योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक है। इसके पश्चात, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।

    करण

    मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बव और बालव करण का निर्माण हो रहा है। बव करण का निर्माण संध्याकाल 07 बजकर 48 मिनट तक है। इसके बाद बालव करण का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष बव और बालव दोनों करण को शुभ मानते हैं।  

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है होली? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त एवं धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।