Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 05:08 PM (IST)

    शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में अमृत पान के दौरान सूर्य और चंद्र देव ने असुर स्वरभानु को पहचान लिया था। उन्होंने यह सूचना तत्काल भगवान विष्णु को दी। उस समय भगवान विष्णु जो मोहिनी रूप में थे अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु के सिर को धड़ से अलग कर दिया। हालांकि तब तक स्वरभानु अमृत पान कर चुका था और अमृत गले में जा अटका था।

    Hero Image
    Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को प्रमुख खगोलीय घटना माना जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। ज्योतिषियों की मानें तो पृथ्वी और चंद्रमा के मध्य सूर्य के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। इस समय पृथ्वी पर राहु का प्रकोप बढ़ जाता है। शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में अमृत पान के दौरान सूर्य और चंद्र देव ने असुर स्वरभानु को पहचान लिया था। उन्होंने यह सूचना तत्काल (तुरंत) जगत के पालनहार भगवान विष्णु को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस समय भगवान विष्णु जो मोहिनी रूप में थे, अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु के सिर को धड़ से अलग कर दिया। हालांकि, तब तक स्वरभानु अमृत पान कर चुका था और अमृत गले में जा अटका था। अतः स्वरभानु की मृत्यु नहीं हुई। यह देख भगवान विष्णु ने स्वरभानु के सिर और धड़ को विपरीत दिशा में फेंक दिया। अतः दोनों यानी राहु और केतु वक्री (उल्टी) चाल चलते हैं। चिर काल से राहु, सूर्य और चंद्र देव को अपना शत्रु मानते हैं। जब राहु-केतु, सूर्य या चंद्र देव का ग्रास करते हैं, तो ग्रहण लगता है। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। अनदेखी करने से गंभीर परिणाम व्यक्ति विशेष को भुगतना पड़ता है। आइए, साल 2024 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Grahan Date 2024: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

    ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 का पहला ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को लगने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो होली तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। साल 2024 में 25 मार्च को होली है। चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा। ग्रहण के दौरान सूतक का विशेष महत्व है। सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक के समय में अंतर होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक 12 घंटे का होता है। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व से सूतक लग जाता है। वहीं, चंद्र ग्रहण के दौरान 9 घंटे का सूतक लगता है। चंद्र ग्रहण न दिखाई देने पर सूतक नहीं लगता है।

    ग्रहण समय

    ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का जरूर पालन करें।

    यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।