Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 08:10 PM (IST)

    Guruwar Ke Upay जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन तुलसी माता की पूजा अवश्य करें। साथ ही संध्याकाल में तुलसी माता की आरती करें। पूजा के समय थोड़ी तुलसी की मंजरी लेकर पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से कोई 1 उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: देवगुरु बृहस्पति सुखों के कारक हैं। उनकी कृपा से साधक यानी व्यक्ति अल्प समय में फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है। आसान शब्दों में कहें तो अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेता है। वहीं, कुंडली में गुरु कमजोर होने पर जातक को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह मजबूत करने हेतु कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही समय के साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    गुरुवार के उपाय

    • जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन तुलसी माता की पूजा अवश्य करें। साथ ही संध्याकाल में तुलसी माता की आरती करें। पूजा के समय थोड़ी तुलसी की मंजरी लेकर पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को 7 हल्दी की गांठ अर्पित करें। इस समय नृसिंह ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ करें। पूजा के पश्चात हल्दी को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
    • धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान नारायण को एकाक्षी नारियल प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर जाकर भगवान को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय आय, सौभाग्य और सुख में वृद्धि हेतु कामना करें।
    • गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध में केसर मिलाकर दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से विष्णु जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन करें।

    यह भी पढ़ें: Paush Amavasya 2024: कब है पौष अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।