Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Ashtami 2025 Mantra: दुर्गा अष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, चमक उठेगा सोया भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Mar 2025 09:00 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि अष्टमी तिथि (Masik Durgashtami 2025 Mantra) पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक के आय आयु सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक पर मां पार्वती की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। तंत्र सीखने वाले साधक अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की कठिन साधना करते हैं।

    Hero Image
    Durga Ashtami 2025 Mantra: मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 07 मार्च को फाल्गुन माह की दुर्गा अष्टमी है। यह दिन पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह की अष्टमी पर प्रीति योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो अष्टमी के दिन भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: इस दिन शुरू होगा हिंदू नववर्ष, अभी नोट करें सही डेट

    मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त एवं योग

    फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 06 मार्च को सुबह 10 बजकर 50 मिनट से लेकर 07 मार्च को सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक है। उदया तिथि गणना अनुसार 07 मार्च को दुर्गा अष्टमी है। इस दिन प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही रवि और शिववास योग का भी संयोग है। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक फाल्गुन अष्टमी के दिन पूजा के समय 'ॐ भद्रायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक जगत की देवी मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन पूजा के समय 'ॐ गौर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ वैष्णव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मां जगदंबा को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मायायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक फाल्गुन अष्टमी तिथि पर पूजा के समय 'ॐ चण्डयै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक अष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि पर 'ॐ गिरिजायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि पर 'ॐ अंबिकायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक जगत की देवी मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ तारायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक अष्टमी तिथि पर मां तारा को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक आर्थिक विषमता दूर करने के लिए 'ॐ ललितायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कब है गुड़ी पड़वा? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner