विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Shiva Bhog: नए साल के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में खूब होगी तरक्की

By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 18 Dec 2023 06:03 PM (IST)

नववर्ष 2024 के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है तो ऐसे में भगवान शिव की पूजा करना बेहद फलदायी होगा। ...और पढ़ें

नए साल के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में खूब होगी तरक्की
नए साल के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में खूब होगी तरक्की

HighLights

  1. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।
  2. नववर्ष 2024 के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है ।
  3. भगवान शिव को मखाने की खीर बहुत प्रिय है।

धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Lord Shiva Bhog: सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि सोमवार को पूजा-व्रत करने से साधक को जीवन में खुशियां मिलती है। इसके अलावा बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। नववर्ष 2024 के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है, तो ऐसे में भगवान शिव की पूजा करना बेहद फलदायी होगा। मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और धन का लाभ मिलता है। इसके अलावा साल में हमेशा भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं नववर्ष के पहले दिन भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भगवान शिव को इन चीजों का भोग

मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान महादेव को दही और घी अर्पित करने से जीवन के कष्ट खत्म होते हैं। इसके अलावा संतान सुख की प्राप्ति होती है।

सोमवार के दिन भगवान शिव को हलवा का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ को हलवे का भोग लगाने से साधक की मनचाही इच्छा पूरी होती है।

भगवान शिव को मखाने की खीर बहुत प्रिय है। नववर्ष के पहले दिन भगवान भोलेनाथ को मखाने की खीर का जरूर भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें: Bhog Significance: चंद दिनों में करना चाहते हैं इष्ट देव को प्रसन्न, तो अपने आराध्य को लगाएं उनकी पसंद का भोग

सोमवार के दिन भगवान शिव को भांग और धतूरा का भोग लगाएं। धार्मिक मत है कि इन चीजों का भोग लगाने से बिजनेस में बढ़ोतरी होती है।

माना जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ प्रिय है, तो नववर्ष के पहले दिन घर में मालपुआ बनाकर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं।

भगवान शिव को भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: अनजाने में भी न करें तुलसी के पौधे से जुड़ी ये गलतियां, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान


Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।