Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2024 Vastu Tips: नए साल से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:36 AM (IST)

    नववर्ष के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी की चाहत होती है कि नए साल में घर में मां लक्ष्मी का वास रहे और सदैव आशीर्वाद बना रहे। इसके अलावा धन की कमी न हो। लेकिन आप नए साल के आने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को बाहर कर दें तो नववर्ष में घर में खुशियों का आगमन होगा।

    Hero Image
    New Year 2024 Vastu Tips: नए साल से पहले घर से इन चीजों को करें बाहर, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024 Vastu Tips: नए साल के आगमन में अब कुछ ही दिन बाकी है। नववर्ष के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी की चाहत होती है कि नए साल में घर में मां लक्ष्मी का वास रहे और सदैव आशीर्वाद बना रहे। इसके अलावा धन की कमी न हो। लेकिन आप नए साल के आने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को बाहर कर दें, तो नववर्ष में घर में खुशियों का आगमन होगा और घर से दरिद्रता दूर होगी। आइए जनते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के आगमन से पहले कौन सी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नववर्ष से पहले घर से बाहर करें ये चीजें

    अगर आपके घर में टूटा हुआ कांच है, तो नए साल से पहले इसे घर से बाहर कर दें। ऐसा माना जाता है कि घर में टूटा हुआ कांच होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

    वास्तु शास्त्र में घड़ी का खास महत्व बताया गया है। अगर घर में खराब घड़ी है, तो उसे नए साल के आगमन से पहले घर से बाहर कर दें। क्योंकि खराब घड़ी घर में होने से परिवार के सदस्यों की किस्मत पर बुरा असर पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Astrology Tips: नया साल शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम, ताकी चैन से गुजरे आने वाला समय

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधे का होना शुभ होता है। अगर आपके घर में कांटेदार पेड़-पौधे है, तो उन्हें जल्द ही घर से बाहर कर दें। क्योंकि घर में कांटेदार पेड़-पौधे होने से आर्थिक संकट का सामन करना पड़ता है।

    अगर आपके मंदिर में भगवान की खंडित मूर्ति है, तो उन्हें किसी तालाब या नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा माना जाता है कि खंडित मूर्ति की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।

    नए साल में घर लाएं ये चीजें

    अगर आप चाहते हैं कि नववर्ष खुशियों, सुख, समृद्धि और पैसों से भरा हो, तो इसके लिए नए साल में तुलसी, मोर पंख, चांदी का कछुआ, लाफिंग बुद्धा और शंख को घर लें आएं। मान्यता है कि नए साल में इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन का लाभ मिलता है। इसके अलावा बिजनेस में बढ़ोतरी होती है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024: नए साल में घर में लगाएं ये पौधें, धन में होगी बढ़ोतरी

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'