विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhog Significance: चंद दिनों में करना चाहते हैं इष्ट देव को प्रसन्न, तो अपने आराध्य को लगाएं उनकी पसंद का भोग

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Mon, 18 Dec 2023 03:24 PM (IST)

Bhog Significance प्रत्येक देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग दिन और पूजा विधि बनाई गई है। साथ ही ये भी मान्यता है ...और पढ़ें

Bhog Significance: भोग का धार्मिक महत्व यहां जानें -
Bhog Significance: भोग का धार्मिक महत्व यहां जानें -

HighLights

  1. सनातन धर्म में पूजा- पाठ को काफी महत्व दिया जाता है।
  2. प्रत्येक देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग दिन और पूजा विधि बनाई गई है।
  3. भगवान को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Bhog Significance: सनातन धर्म में पूजा- पाठ को काफी महत्व दिया जाता है। प्रत्येक देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग दिन और पूजा विधि बनाई गई है। साथ ही ये भी मान्यता है कि भगवान को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम भगवान को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए, उसके बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं -

यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2023 : मासिक दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा के इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, मिलेगा मनचाहा वरदान

श्रीहरि विष्णु

भगवान विष्णु को खीर और हलवा चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है, जो साधक उन्हें चावल की खीर और सूजी के हलवे का भोग लगाते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि का वास सदैव बना रहता है। ऐसे में गुरुवार के दिन श्री हरि विष्णु को उनका पसंदीदा भोग अवश्य लगाएं।

भगवान शिव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को भांग और पंचामृत बेहद प्रिय है। इसलिए अगर आप उनकी विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो उन्हें भांग और पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। हालांकि भोलेनाथ को प्रेम से कुछ भी चढ़ाया जाए, तो वे तुरंत स्वीकार्य करते हैं।

बप्पा

गणेश जी को मोदक अति प्रिय है। ऐसे में बप्पा को अगर आप प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाएंगे। साथ ही आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अति प्रिय है। ऐसे में अगर आप उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं, तो वे बेहद प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह उनका सबसे प्रिय भोग है। इस पवित्र भोग से कान्हा की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: अनजाने में भी न करें तुलसी के पौधे से जुड़ी ये गलतियां, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।