Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalashtami 2023: राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:39 PM (IST)

    Kalashtami 2023 धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी दुख संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं तो काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

    Hero Image
    Kalashtami 2023: राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2023: सनातन पंचांग के अनुसार, 05 दिसंबर को काल भैरव जयंती है। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव ने काल भैरव का अवतार लिया था। अतः हर वर्ष मार्गशीर्ष महीने में काल भैरव जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी दुख, संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: प्रो. गिरिजाशंकर शास्त्री से जानें, कब और कैसे हुआ काल भैरव का अवतार ?

    राशि अनुसार करें अभिषेक

    • मेष राशि के जातक काल भैरव जयंती पर स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के समय गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मांगलिक दोष का प्रभाव कम होता है।
    • वृषभ राशि के जातक मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु कालाष्टमी तिथि पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने और कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए गंगाजल में दूर्वा और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के मध्य संबंध मधुर होते हैं।
    • सिंह राशि के जातक काल भैरव जयंती पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
    • कन्या राशि के जातक कालाष्टमी तिथि पर गंगाजल या कच्चे दूध में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
    • तुला राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु काल भैरव जयंती पर पंचामृत से अभिषेक करें। आप शुद्ध घी से भी अभिषेक कर सकते हैं।
    • वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शुद्ध जल या गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक कालाष्टमी पर दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
    • मकर राशि के जातक कालाष्टमी पर जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।
    • कुंभ राशि के जातक नारियल जल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
    • मीन राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में केसर मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। 

    यह भी पढ़ें: काल भैरव जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का रुद्राभिषेक, दूर हो जाएंगे दुख और संताप

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'