Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2023 Date: इस दिन खेली जाएगी रंग वाली होली, यहां जानिए तिथि

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 05:23 PM (IST)

    Holi Kab Hai प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली खेली जाती है। इस विशेष दिन पर देशभर में लोग रंगोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा-पाठ की जाती है।

    Hero Image
    Holi in 2023: जानिए कब खेली जाएगी रंग वाली होली?

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Holi Date 2023: हिन्दू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और अगले दिन रंगवाली होली धूमधाम से खेली जाती है। लेकिन इस वर्ष होली की तिथि को लेकर उलझन है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंचांग के अनुसार इस साल भद्रा का साया लग रहा है। जिस कारण से होलिका दहन और होली की तिथि को लेकर उलझन है। आइए जानते हैं किस खेली जाएगी रंग वाली होली?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली 2023 कब है? (Holi 2023 Kab Hai)

    हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 को दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 07 मार्च 2023 शाम 04 बजकर 39 मिनट पर होगा। लेकिन इस दिन भद्रा का साया रहेगा, जिस वजह से शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानि 08 मार्च 2023, बुधवार के दिन रंगवाली होली खेली जाएगी।

    होली 2023 का महत्व (Holi 2023 Importance)

    हिन्दू धर्म में होली महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी लोग आपस के मतभेद को भुलाकर रंगों के इस त्योहार को एकसाथ मनाते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। अध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी इस दिन का विशेष महत्व है। इस विशेष पर हनुमान जी उपासना के साथ कुल देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को बहुत लाभ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस वर्ष रंगवाली होली बुधवार के दिन खेली जाएगी। इसलिए इस विशेष दिन पर होली खेलने से पहले गौरी पुत्र गणेश जी उपासना करना न भूलें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Holashtak 2023: जानिए क्यों होलाष्टक के आठ दिनों को माना जाता है अशुभ?

    Rangbhari Ekadashi 2023: आर्थिक उन्नति और सुखी जीवन के लिए रंगभरी एकादशी पर जरुर करें ये आसान उपाय

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।