विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के दिन घर लाएं ये चीजें, खुशियों से भरा रहेगा साल

Published: Fri, 28 Mar 2025 01:19 PM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year 2025) की ...और पढ़ें

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के उपाय (Pic Credit-Freepik)
Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के उपाय (Pic Credit-Freepik)

HighLights

  1. चैत्र नवरात्र के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी।
  2. इस दिन कुछ चीजों को घर लाना शुभ होगा।
  3. हिंदू नववर्ष का पहला महीना चैत्र होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग पंचांग के अनुसार, 30 मार्च से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year 2025) की शुरुआत होगी। इस दिन लोग देवी-देवता की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और कई तरह के उपाय करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवता की उपासना और उपाय करने से व्यक्ति का पूरा साल खुशियों से भरा रहता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

अगर आप भी हिंदू नववर्ष में घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो हिंदू नववर्ष (Hindu New traditions) के दिन घर कुछ शुभ चीजों को लाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि हिंदू नववर्ष (Hindu New Year celebrations) के दिन घर किन चीजों को लाने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

सनातन धर्म में किसी भी शुभ और मांगलिक की शुरुआत में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में हिंदू नववर्ष के दिन भगवान गणेश की मूर्ति को घर लाना शुभ होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और गणपति बप्पा की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

  

धन की होगी प्राप्ति

इसके अलावा हिंदू नववर्ष के दिन कामधेनु गाय की मूर्ति को भी घर ला सकते हैं। इस मूर्ति को घर में रखने से धन की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी एनर्जी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हिंदू नववर्ष के दिन मोर पंख को घर ला सकते हैं। मोर पंख को उत्तर-पूर्व दिशा या मंदिर में रखने से घर में पॉजिटिविटी एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।  

आर्थिक तंगी होगी दूर

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां तुलसी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी को लगाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें:  Hindu New Year 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, क्या है विक्रम संवत? किसने की थी शुरुआत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।