Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Purnima के दिन अपने गुरु को दें ये खास चीजें, करियर में मिलेगी अपार सफलता

    गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025) गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन शिष्य गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन अपने गुरु को कुछ खास चीजें जरूर भेंट करें।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Mon, 07 Jul 2025 03:16 PM (IST)
    Hero Image
    Guru Purnima 2025 Date: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को दें ये खास चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। हिंदू धर्म में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान माना गया है, क्योंकि वे हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025 Date) का पर्व 10 जुलाई को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन अपने गुरु को कुछ खास चीजें भेंट दें, जिससे आपको उनका पूरा आशीर्वाद मिल सके।

    गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को दें ये खास चीजें (Give these special things to your Guru on Guru Purnima)

    • पीले रंग की वस्तुएं - ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग को गुरु बृहस्पति का कारक माना जाता है। उनकी पूजा से ज्ञान, समृद्धि और भाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को पीले रंग की चीजें जरूर भेंट करें।
    • पीले वस्त्र - गुरु को पीले रंग के वस्त्र जैसे पीताम्बर या शॉल उपहार में देना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।
    • पीली मिठाई या बूंदी के लड्डू - बेसन के लड्डू, केसर बर्फी या बूंदी के लड्डू जैसी पीली मिठाइयां आप अपने गुरु को उपहार में दे सकते हैं। इससे जीवन में शांति व प्यार बढ़ता है।
    • हल्दी - इस शुभ अवसर पर आप अपने गुरु को थोड़ी सी हल्दी भी भेंट कर सकते हैं।
    • पीले फल - केला, आम या अन्य कोई पीले मौसमी फल आप अपने गुरू को उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आयु, स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • पीले फूल - माना जाता है कि गेंदे या चंपा जैसे पीले फूल गुरु को उपहार में देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आध्यात्मिक उन्नति होती है।
    • धार्मिक ग्रंथ या पुस्तकें - भगवद गीता, रामायण, उपनिषद, या कोई अन्य धार्मिक ग्रंथ आप अपने गुरु को उपहार में दे सकते हैं। इससे जीवन में शुभता आती है।
    • शिक्षा से जुड़ी चीजें - आप अपने गुरु को पेन, डायरी या नोटपैड जैसी चीजें भी भेंट कर सकते हैं।
    • साफ मन से नमन - कहते हैं कि गुरु के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना सबसे बड़ी भेंट है।
    • उनकी शिक्षाओं का पालन - गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान और शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता है।
    • राशि के अनुसार उपहार - ज्योतिषीय गणना के आधार पर आप अपने गुरु (Guru Purnima 2025 Celebrations) को राशि अनुसार भी उपहार दे सकते हैं। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए एक बड़ा अवसर है। ऐसे में सच्ची भाव के साथ उन्हें कुछ न कुछ अपनी क्षमता के अनुसार जरूर उपहार में दें।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन सोमवार का पहली बार रखने जा रहे हैं व्रत, तो जरूर जान लें ये नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।