Palmistry: क्या आपकी भी हथेली में है तिल... जानिए किस जगह होने पर कैसी होती है पर्सनैलिटी
पामेस्ट्री में हथेली के तिल को लेकर कई बातें बताई गई हैं। जैसे बाएं हाथ की हथेली में तिल हो तो व्यक्ति बहुत सारा धन कमाता है। मगर उसका स्वभाव भी खर्चीला होता है। लिहाजा वह कभी भी बहुत पैसे जोड़ नहीं पाता है। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके हाथ का तिल क्या कहता है…

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Palmistry: सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के तिल के बारे में विस्तार से बताया गया है। तिल हथेली में किस जगह पर है, इसका बहुत महत्व है। तिल का आकार भी व्यक्ति के जीवन, भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देता है। अगर आपकी हथेली में भी तिल है और आप जानना चाहते हैं कि वह आपके बारे में क्या राज खोल सकता है, तो आप भी इसे पढ़ें…
हथेली के बीचों बीच तिल
यदि आपकी हथेली के बीचों बीच में तिल है। क्या यह मुठ्ठी बंद करने पर मुठ्ठी के अंदर आ जाता है। यदि हां, तो आप जान लीजिए कि आपको बहुत सारा धन मिलेगा और आप समृद्ध जीवन बिताएंगे।
अंगूठे के नीचे तिल
अगर आपके अंगूठे के नीचे तिल है, तो आप बहुत भाग्यशाली लोगों में शामिल हैं। आपका काम कभी नहीं रुकेगा और आपके पास भी बहुत सारा धन होगा। वहीं, अंगूठे के ऊपर तिल होने पर बड़ी मेहनत के बाद मिलता है पैसा।
अनामिका उंगली पर तिल
देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली इस अंगुली में तिल होना यह बताता है कि आप काफी बुद्धिमान हैं। आपके अंदर ज्ञान बहुत है। इससे यह भी पता चलता है कि आप जहां जाएंगे वहां आपको मान-सम्मान, प्रतिष्ठा मिलेगी।
मध्यमा उंगली पर तिल
अगर हथेली की बीच की अंगुली में तिल हो, तो यह बताता है कि आप बहुत धीर-गंभीर है। आप हर बात बहुत सोच-समझकर बोलते हैं। ऐसे लोगों की बातों को लोग काट नहीं पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Garuda Purana: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं करते अंतिम संस्कार, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं कारण
शुक्र पर्वत पर तिल
अगर हथेले में अंगूठे के पीछे बने शुक्र पर्वत पर तिल हो तो, तो इसे कुछ बताने की जरूरत नहीं है। आपकी सुंदरता, आकर्षक और रचनात्मकता लोगों को प्रभावित कर ही देगी। जो एक बार आपसे मिल लेगा वो आपकी तारीफ करते-करते नहीं थकेगा।
चंद्र पर्वत पर तिल
यदि हथेली के चंद्र पवर्त पर तिल हो, तो वह आपको चंचल बना सकता है। यह भी आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकता है। हथेली का तिल यह भी बताता है कि आपका मन अशांत हो सकता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो मेडिटेशन करें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में लगाना है तुलसी का पौधा, जानिए किस दिशा में किस दिन लगाने से मिलेगी बरसेगी लक्ष्मी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।