Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में लगाना है तुलसी का पौधा, जानिए किस दिशा में किस दिन लगाने से मिलेगी बरसेगी लक्ष्मी

    Vastu Tips घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे घर में सुख-शांति बढ़ती है। तुलसी के पौधे के सामने रोज घी का दीपक लगाने से और उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में पैसों की कमी नहीं होती है।

    By Shashank Shekhar Bajpai Edited By: Shashank Shekhar Bajpai Updated: Mon, 28 Apr 2025 06:19 PM (IST)
    Hero Image
    घर में लगी तुलसी के सूखने को अशुभ माना जाता है। लिहाजा, उसे हमेशा हरा भरा रखने की कोशिश करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: रामायण में दोहा है- रामायुध अंकित गृह सोभा बरनि न जाइ। नव तुलसिका बृंद तहं देखि हरषि कपिराइ।। यह प्रसंग उस समय का है, जब माता सीताजी से मिलने के लिए हनुमानजी अशोक वाटिका जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहां जाते हुए हनुमान जी ने रास्ते में एक घर देखा। यह घर रामायुध (राम के शस्त्र) से अंकित था और उसकी सुंदरता का वर्णन करना कठिन था। वहां, हनुमानजी ने एक नया तुलसी का वृक्ष समूह देखा, जिसे देखकर वे प्रसन्न हो गए। क्योंकि वह समझ गए कि राक्षसों की इस नगरी में कोई सज्जन भी रहता है।

    जिस भी घर में तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहते हैं कि रोज तुलसी पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

    वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी का पौधा सही दिन और सदी दिशा में घर में लगाएंगे, तो मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है। तो देर किस बात की, जानिए तुलसी का पौधा किस दिन घर में लाना चाहिए और किस दिशा में लगाना चाहिए।

    इन दो दिनों में लगाएं तुलसी

    वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार को लगाना शुभ होता है। इसका कारण यह है कि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उन्होंने तुलसी को देवी का दर्जा दिया था और शालिग्राम के रूप में स्वयं प्रकट होकर उनके साथ रहने का वचन दिया था।

    शुक्रवार के दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। माता लक्ष्मी की कृपा के लिए शुक्रवार के दिन उनकी पूजा की जाती है। इसलिए इन दोनों दिनों में ही किसी दिन तुलसी के पौधे को घर में लगाने की सलाह दी जाती है।

    इन दो दिशाओं में लगाएं तुलसी

    वास्तु के अनुसार, तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं, आर्थिक उन्नति के लिए पूर्व दिशा में भी तुलसी को लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए करते हैं विनायक चतुर्थी का व्रत, नोट कीजिए पूजा विधि

    रविवार और एकादशी को न दें जल

    तुलसी के पौधे के सामने नियमित रूप से घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। तुलसी के पौधे में एकादशी और रविवार के दिन जल नहीं देना चाहिए। इन दोनों दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

    औषधीय फायदे भी देती है तुलसी

    धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ के साथ ही तुलसी के पौधे के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इसकी पत्तियों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें- Sita Navami 2025: सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है सीता नवमी का व्रत, जानिए कब है और कैसे करें पूजा

    सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। तनाव कम करने और पाचन में सुधार के लिए भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।