Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: लड़कियों में ये गुण होने से ससुराल बन जाता है स्वर्ग, पुरुष के लिए होती हैं भाग्यशाली

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 02:45 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में ऐसी कई बातों का वर्णन किया गया है जिनको जीवन में अपनाने से कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने लड़कियों (Chanakya Niti women qualities) के लिए भी ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है जिससे कई तरह के खास परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

    Hero Image
    आचार्य चाणक्य ने बताए हैं लड़कियों के लिए गुण

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर लड़कियों को चाणक्य नीति की पालन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तभी वह पूरे ससुराल की जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा सकती है और पति के लिए बेहद भाग्यशाली के लिए साबित होती हैं। अगर आप भी ससुराल में राज चाहती हैं, तो आचार्य चाणक्य के द्वारा बताए गुणों का पालन करें। ऐसा माना जाता है कि इन गुणों को जीवन में अपनाने से पति के लिए अधिक भाग्यशाली (lucky woman according to Chanakya) साबित होती हैं और पति की सोई किस्मत को जगा देती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन से हैं वह गुण।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों की इन आदतों से बर्बाद हो सकता है शादीशुदा जीवन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    • अगर आप अपना वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहती हैं, तो अपने पति की तुलना किसी दूसरे से न करें। ऐसा करने से पति को बुरा लग सकता है और वैवाहिक जीवन में तनाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
    • आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य में कहा है कि हर महिला (marital success Chanakya tips) को अपने पति की कमाई में से कुछ हिस्सा बचाकर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गुण को अपनाने से इस धन का प्रयोग किसी भी समस्या के दौरान किया जा सकता है।
    • हर महिला को अपने जीवन में कोई लक्ष्य अवश्य रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो लक्ष्य के बिना आगे बढ़ती हैं। उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती है और परिवार के सदस्यों को बुरा असर पड़ता है। चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में लक्ष्य रखने से महिला को पति का साथ मिलता है। साथ ही ससुराल में राज करती हैं।
    • ऐसी महिलाएं जो अपने पति की कमियों को बताती हैं और उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस खास गुण को अपनाने से घर में सुख-शांति का वास होता है और पार्टनर का प्यार मिलता है।
    • अगर आप अपने पति के साथ हर समस्या में साथ खड़ी रहती हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं, तो चाणक्य नीति के अनुसार, इस तरह की महिलाओं को पति अच्छा पार्टनर मानते हैं। इससे पति भी वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए सहयोग करता है, जिससे दोनों के रिश्ते मजबूत रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कोई भी काम शुरू करने से पहले जरूर ध्यान रखें ये बातें, मिलेगी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।